logo

ट्रेंडिंग:

कीचड़ से भरे गड्ढे में बाइक लेकर गिरा युवक, 12 घंटे बाद बाहर निकला; मौत

कानपुर देहात में एक युवक बाइक चलाते हुए सुनसान सड़क पर कीचड़ से भरे गड्ढे में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Kanpur Dehat bike

प्रतीकात्मक तस्वीर। Photo Credit- Sora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

नोएडा के सेक्टर 150 में युवा इंजीनियर युवराज मेहता की प्रशासन की लापरवाही की वजह से गई जान का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है कि यूपी से एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। कानपुर देहात में एक 25 साल का युवक बाइक चलाते हुए सुनसान सड़क पर कीचड़ से भरे गड्ढे में गिर गया। कीचड़ में गिरने के बाद युवक 12 घंटे तक फंसा रहा, जिससे उसकी मौत हो गई।  

 

TOI की खबर के मुताबिक, यह हादसा मंगलवार रात कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में कादरी गांव के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि अंधेरा होने और गड्ढे की गहराई की वजह से किसी भी आने-जाने वाले यात्री ने युवक को नहीं देखा। उन्होंने कहा कि सूरज ढलने के बाद इस सड़क पर बहुत कम लोग आते-जाते हैं, इसलिए उसकी आवाज किसी तक नहीं पहुंची। 

 

यह भी पढ़ें: गद्दी की लड़ाई में रेवाड़ी की सड़क बनी जंग का मैदान, किन्नर समाज के गुट भिड़े

मृतक का नाम धीरेंद्र कुमार

मृतक का नाम धीरेंद्र कुमार है। पुलिस ने बताया कि धीरेंद्र रात भर ठंड में कीचड़ में फंसा रहा और कीचड़ से सना हुआ था। ठंड से उसका शरीर अकड़ गया था और कीचड़ से सना हुआ था। बुधवार सुबह करीब 6 बजे कुछ किसानों ने उसकी आवाज सुनी तो उसे गड्ढे से बाहर निकाला और उसे अस्पताल ले गए। हालांकि, इलाज के दौरान धीरेंद्र की मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने घर से गई, दूसरे आदमी के साथ बसा लिया घर, 2 साल बाद OTP से हुआ खुलासा

छुट्टी के बाद घर लौट रहा था

पुलिस ने बताया कि धीरेंद्र कुमार पनकी पावर हाउस में प्राइवेट गार्ड था, शाम करीब 6 बजे छुट्टी के बाद घर लौट रहा था, तभी उसकी मोटरसाइकिल का बैलेंस बिगड़ गया और वह सड़क किनारे कीचड़ से भरे गड्ढे में गिर गई।

 

मृतक धीरेंद्र के भाई, बृजेंद्र कुमार ने कहा कि जब वह पूरी रात घर नहीं लौटा तो परिवार ने परेशान होकर काफी खोजा लेकिन वह नहीं मिला। अब यह खबर सुनकर परिवार टूट गया है। शिवली थाने के SHO प्रवीण यादव ने बताया कि अंधेरी सड़क और गड्ढे की गहराई की वजह से धीरेंद्र किसी को दिखाई नहीं दे रहा था। इसी वजह से उसे बचाया नहीं जा सका।

 

Related Topic:#UP News

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap