logo

ट्रेंडिंग:

गद्दी की लड़ाई में रेवाड़ी की सड़क बनी जंग का मैदान, किन्नर समाज के गुट भिड़े

रेवाड़ी में उत्तराधिकार को लेकर किन्नर समाज के दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद अब हिंसक हो गया है। इसके चलते शहर में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Sora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

हरियाणा के रेवाड़ी में पिछले दो महीनों से चल रहा 'गद्दी' का विवाद अब सरेआम मारपीट में बदल चुका है। वीरवार को बूढ़पुर रोड पर दोनों गुटों के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई जो कि खूनी संघर्ष में बदल गया। इसमें न केवल लाठी-डंडे चले बल्कि कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। इस हंगामे के चलते पूरे इलाके में दहशत फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

इस पूरे विवाद की जड़ पूर्व गुरु रुकसार किन्नर की मृत्यु से जुड़ी है। रुकसार के निधन के बाद उनके शिष्य मोना उर्फ बॉबी ने खुद को गद्दी का असली वारिस बताया है। मोना का दावा है कि गुरु ने अपनी मृत्यु से पहले जनवरी 2025 में एक वसीयत के जरिए उन्हें अपना उत्तराधिकारी चुना था। वहीं दूसरी ओर, बाहरी क्षेत्रों से आए किन्नरों के दखल ने इस मामले को और सुलगा दिया है।

 

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने घर से गई, दूसरे आदमी के साथ बसा लिया घर, 2 साल बाद OTP से हुआ खुलासा

विवाद का मुख्य कारण

दोनों गुटों के बीच की यह संघर्ष उनके वर्चस्व की लड़ाई का रुप ले चुकी है। मोना गुट का आरोप है कि बाहर से आए कुछ लोग उनके इलाके में अवैध रूप से कब्जा करना चाहते हैं और जबरन वसूली कर रहे हैं। गुट ने यह भी आरोप लगाया है कि विरोधियों ने उनके कुछ साथियों का अपहरण किया है। उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। 

 

यह झगड़ा अब सिर्फ एक इलाके तक सीमित नहीं रहा गया है बल्कि शहर के कई जगह जैसे खोल, सदर, रामपुरा और शहर आदि के क्षेत्रों तक फैल चुका है। 

पुलिस की कार्रवाई

दोनों गुटों के बीच जब लड़ाई हो रही थी तब पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को काबू करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया है। दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर रामपुरा थाने ले जाया गया है। जिन लोगों को भी हिरासत में लिया गया है अब उनसे मारपीट का कारण पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: ‘यादवों को किया जा रहा टारगेट’, RJD विधायक के आरोप से मचा हंगामा

स्थानीय लोगों की चिंता

इधर, स्थानीय निवासी इस रोज-रोज के तमाशे और अभद्र भाषा से बेहद परेशान हैं। लोगों का कहना है कि इस विवाद की वजह से मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है और आम नागरिकों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाया जाए ताकि शांति बहाल हो सके।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap