logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'तिरुक्कुरल पालम' थीम के साथ शुरू हुआ काशी तमिल संगमम, CM योगी ने गिनाए फायदे

काशी तमिल संगमम के पांचवें संस्करण का नमो घाट पर उद्घाटन हुआ। CM योगी ने उत्तर-दक्षिण की सांस्कृतिक एकता, तिरुक्कुरल पालम और काशी के विकास पर जोर दिया। उन्होंने 26 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की जानकारी दी।

CM Yogi At Kashi Tamil Sangamam

काशी तमिल संगमम।(Photo Credit: ANI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को काशी तमिल संगमम के पांचवें संस्करण के उद्घाटन समारोह संबोधन दिया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समन्वय और क्षेत्रीय विकास पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार के दृष्टिकोण को रेखांकित किया। कार्यक्रम का आयोजन नमो घाट पर किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र का निर्माण केवल भौगोलिक नक्शों से नहीं, बल्कि लोगों के दिलों को जोड़ने वाले सांस्कृतिक सेतुओं से होता है।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुसार, वर्ष 2022 में शुरू हुआ काशी तमिल संगमम अब एक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को आगे बढ़ा रहा है। इस वर्ष आयोजन की थीम संत तिरुवल्लुवर के ग्रंथ पर आधारित 'तिरुक्कुरल पालम' रखी गई है।

 

कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु के लगभग 50 शिक्षक उत्तर प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में तिरुक्कुरल का अध्यापन करेंगे। इसके साथ में 1,000 उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र इसमें सहभागी भी बनेंगे। इतना ही नहीं तमिलनाडु से आए करीब 1,400 अतिथि काशी के अलावा प्रयागराज और अयोध्या का भी भ्रमण करेंगे।

 

यह भी पढ़ें: बदहाल 'दिल्ली रिंग रेल नेटवर्क', कभी सस्ते दर पर रेलवे करवाता था लोगों को सवारी

उत्तर और दक्षिण भारत के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक संबंधों का हवाला दिया

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने उत्तर और दक्षिण भारत के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक संबंधों का हवाला दिया। उन्होंने काशी के काशी विश्वनाथ मंदिर, महर्षि अगस्त्य, संत कुमारगुरुपर, महाकवि सुब्रमण्य भारती और मट्टुकोट्टई चेट्टियार समाज की परंपराओं का उल्लेख किया। इसके अलावा, उन्होंने नई संसद भवन में तमिल अधीनम के संतों के मार्गदर्शन में स्थापित 'सेंगोल' को भारतीय लोकतांत्रिक परंपरा में तमिल विरासत के सम्मान का प्रतीक बताया।

 

राज्य सरकार के विकास और आर्थिक आंकड़ों का विवरण देते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया। उन्होंने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद पिछले चार वर्षों में 26 करोड़ से अधिक श्रद्धालु काशी आए हैं। जिनमें लगभग 70 प्रतिशत श्रद्धालु दक्षिण भारत से हैं। उनके अनुसार, इससे स्थानीय स्तर पर डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक गतिविधियों का विस्तार हुआ है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: नवोदय स्कूल में 9वीं के छात्र को बेरहमी से पीटा, 6 सीनियर छात्र सस्पेंड

काशी को वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने की कही बात

मुख्यमंत्री ने काशी को वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए ज्ञान (बीएचयू और आईआईटी मद्रास की साझेदारी), अध्यात्म (काशी-प्रयागराज-अयोध्या परिपथ), कनेक्टिविटी (देश की पहली शहरी रोपवे परियोजना और एलिवेटेड कॉरिडोर) और विरासत आधारित अर्थव्यवस्था के चार प्रमुख स्तंभों पर कार्य करने की बात कही।


और पढ़ें