logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'लापरवाही मिली तो अफसरों पर कार्रवाई तय', CM योगी की पुलिस को सख्त चेतावनी

CM योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने थाने, चौकी और बीट स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त न करने और शिकायतों में दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

CM Yogi Adityanath warns UP police on against negligence

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया कि थाने, चौकी और बीट स्तर पर किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाशत न किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिकायतों में लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

CM योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास पर आयोजित जनता दर्शन में अलग-अलग जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान कई लोगों ने पुलिस से जुड़ी शिकायतें मुख्यमंत्री के सामने रखीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका संवेदनशीलता और तेजी से समाधान किया जाए।

 

यह भी पढ़ें: नियम सिखाने के बहाने छात्रा को ऑफिस बुलाता था डायरेक्टर, फिर करता था गलत हरकत

पुलिस अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नर, ADG, IG, DIG और SSP स्तर के अधिकारियों से कहा कि वे अपने क्षेत्रों में पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगातार नजर रखें। उन्होंने कहा कि थाने, चौकी या बीट स्तर पर किसी मामले में लापरवाही की शिकायत मिलने पर उसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम लोगों को पुलिस से समय पर मदद मिलना और उनकी शिकायतों का उचित समाधान होना जरूरी है।

 

योगी ने राजस्व और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों को भी जल्द निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की असली समस्याओं को दूर करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जन शिकायतों पर अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि योग्य लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ हर हाल में मिलना चाहिए। जरूरतमंद लोगों के इलाज की सही व्यवस्था करने और जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भू-माफिया व प्रभावशाली लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

 

यह भी पढ़ें: 'खाने में बाल, कांच के टुकड़े, नाखून', AMU में छात्राओं का प्रदर्शन, पुलिस तैनात

आवेदनों के जल्द निपटारे का निर्देश

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने लोगों के आवेदन संबंधित अधिकारियों को भेजे और उनके जल्द व संतोषजनक निपटारे के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी वास्तविक समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने अपने माता-पिता के साथ आए बच्चों से भी बातची की। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई और उनकी रुचियों के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के साथ खेल, संगीत और कला जैसी गतिविधियों में भी हिस्सा लेने की सलाह दी।


और पढ़ें