उत्तर प्रदेश में आगामी विधान चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। तमाम राजनीति दलों ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच मतदाता सूची को लेकर एक बार फिर सियासी बयानबाजी देखने को मिली है। इस बार यह बयान विपक्ष की ओर से नहीं बल्कि सत्ता पक्ष की ओर से आया है। मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ
ने दावा किया है कि राज्य की वोटर लिस्ट से करीब 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब हैं।
उन्होंने इसे गंभीर चिंता का विषय बताते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मतदाता सूचियों की जांच करने और छूटे हुए एलिजिबल लोगों के नाम जुड़वाने का अभियान चलाने को कहा है। सीएम योगी ने यह बात 30 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कही थी।
यह भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान ने की शादी, वायरल हुईं तस्वीरें
13 करोड़ वोटर्स के नाम शामिल
उत्तर प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची में 13 करोड़ नाम हैं। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की मीटिंग में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची में बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम शामिल नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि करीब 1 करोड़ 27 लाख हिंदू मतदाताओं के नाम सूची से गायब हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्थिति नगरीय निकायों की 28 सीटों को कमजोर कर रही है। उन्होंने बताया कि जनसंख्या के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में 16 करोड़ से अधिक मतदाता होने चाहिए, जबकि वर्तमान में करीब 13 करोड़ मतदाता हैं। सीएम योगी ने सभी नेताओं को इस पर ध्यान देने के लिए कहा है।
विधानसभा में कटे नाम
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि 66 लाख ऐसे लोग हैं जिनके नाम पंचायत मतदाता सूची में हैं, लेकिन विधानसभा मतदाता सूची में नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 55 लाख सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं। इसके अलावा 18 से 19 एज ग्रुप के करीब साढ़े चार लाख युवाओं के नाम भी सूची में नहीं होने की बात कही।
यह भी पढ़ें: ज्ञानेश कुमार पर 6 आरोप, देशद्रोह केस की मांग; मॉक संसद की 5 बड़ी बातें
कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने पार्टी के सांसदों, विधायकों, जिला पदाधिकारियों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र की मतदाता सूचियों की नियमित जांच करें। जिन पात्र मतदाताओं के नाम सूची में नहीं हैं, उनकी पहचान कर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के साथ मिलकर जुड़वाने में मदद करने के आदेश दिए हैं। सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं को इस काम की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए हैं।