उत्तर प्रदेश के हापुड़ में रविवार रात एक बड़ा हादसा हुआ। हापुड़ के धौलाना-गुलावटी रोड पर बारातियों से भरी एक बस जाकर ट्रक से टकरा गई। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट में इस टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हापुड़ के SP ज्ञानंजय सिंह बताया कि धौलाना-गुलावटी रोड पर बारातियों से भरी बस एक ट्रक से टकरा गई थी। उन्होंने कहा, 'सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव शुरू किया गया। घायलों को बस से निकालकर अस्पताल भिजवाया लेकिन छह लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 7 लोग घायल हुए हैं। ' उन्होंने बताया कि इस बस में कुल 12 लोग सवार थे।
यह भी पढ़ें: BJP नेता उमा भारती हुई लेट, चेन खींचकर रोकी गई ट्रेन, रेलवे को ही फटकार दिया
घायलों का इलाज जारी
SP ज्ञानंजय सिंह बताया कि सभी 7 घायल लोगों का इलाज जारी है। उन्होंने आगे बताया, 'ट्रक को मौके से हटा दिया गया है। अब ट्रैफिक की स्थिति सामान्य है। मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। कानूनी कार्रवाई चल रही है। बस में कुल 12 लोग सवार थे। उनमें से एक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।' संभवतः वह बस का ड्राइवर था
जोरदार थी टक्कर
इस हादसे के बाद जो तस्वीरें सामने आई हैं उन्हें देखकर साफ पता तल रहा है कि यह हादसा कितना भयंकर था। ट्रक और बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों को काफी ज्यादा नुकसान हो गया है। पुलिस प्रशासन ने ट्रक को और बस को रास्ते से हटाकर ट्रैफिक शुरू कर दिया है।