logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन ने खुद को मारी गोली, IT रेड के बाद उठाया खौफनाक कदम

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से बड़ी खबर आ रही है। यहां आयकर विभाग की छापेमारी के बाद रियल एस्टेट कंपनी कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन सीजे रॉय अपने दफ्तर में मृत मिले।

 Confident Group Chairman CJ Roy

कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन सीजे रॉय। ( Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से बड़ी खबर आ रही है। यहां आयकर विभाग की छापेमारी के बाद रियल एस्टेट कंपनी कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन सीजे रॉय अपने दफ्तर में मृत मिले। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। उसके मुताबिक सीजे रॉय ने अपने ऑफिस में ही खुद को गोली मारी है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच रह ही है। वहीं बेंगलुरु पुलिस उनके परिवार के संपर्क में है।

 

पुलिस के मुताबिक बेंगलुरु के रिचमंड सर्कल के पास कॉन्फिडेंट ग्रुप का ऑफिस है। यहां शुक्रवार को गोली चलने की आवाज आई। जब स्टाफ के लोग सीजे रॉय के कमरे में पहुंचे तो वहां वे खून से लथपथ मिले।

 

यह भी पढ़ें: घेरेबंदी से सीक्रेट ऑपरेशन तक, ईरान के खिलाफ किन-किन विकल्पों पर ट्रंप का मंथन?


गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बता दें कि शुक्रवार को आयकर विभाग की छापेमारी उनके ठिकानों पर चल रही थी। 

 

दबिश के बीच ही सीजे रॉय ने यह खौफनाक कदम उठाया है। चेयरमैन की खुदकुशी की खबर के बाद आयकर विभाग की टीम रिचमंड टाउन स्थिति कॉन्फिडेंट ग्रुप की इमारत से बाहर निकल गई। मौके पर एक फोरेंसिक टीम पहुंची है, जो घटनास्थल से सबूत जुटा रही है। 

 

बेंगलुरु पुलिस ने मामले में क्या कहा?

बेंगलुरु सिटी पुलिस कमिश्नर सीमंत कुमार सिंह का कहना है कि आज अशोक नगर पुलिस स्टेशन इलाके में एक घटना हुई। कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन (सीजे रॉय) ने खुद को गोली मार ली। सीन ऑफ क्राइम ऑफिसर और एफएसएल टीम मामले की जांच कर रही है। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

 

सीमंत कुमार सिंह ने आगे बताया कि आयकर विभाग की टीम पिछले दो-तीन दिनों से उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। केरल से एक टीम आई थी। हमारे पास अभी पूरी जानकारी नहीं है। पुलिस विदेश में रह रहे उनके परिवार वालों के संपर्क में है। वे आज फ्लाइट से आ रहे हैं। अभी तक यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।

 

 

 

 

Related Topic:#Bengaluru news

और पढ़ें