logo

ट्रेंडिंग:

कांग्रेस विधायक का इस्तीफा, आखिर 2 महिलाओं ने ऐसे क्या आरोप लगा दिए?

केरल में कांग्रेस विधायक ने यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी समेत अन्य विपक्षी दलों ने विधायकी से इस्तीफा देने की मांग उठाई है। जानते हैं कि कांग्रेस विधायक पर क्या संगीन आरोप लगे हैं?

Kerala News.

केरल में कांग्रेस विधायक पर संगीन आरोप। ( Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

केरल के कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटाथिल ने केरल यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके खिलाफ आंतरिक जांच भी शुरू कर दी गई है। कांग्रेस विधायक पर मलयालम अभिनेत्री रिनी एन जॉर्ज और लेखिका हनी भास्करन ने भी उन पर अश्लील आचरण का आरोप लगाया था। कांग्रेस नेता वीडी सतीशन का कहना है कि दोषी मिलने पर किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। 

 

राहुल केरल के पलक्कड़ से विधायक हैं। बीजेपी और कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) से संबद्ध युवा संगठन डीवाईएफआई ने विधायक राहुल ममकूटाथिल के सहारे कांग्रेस पर निशाना साधा। दोनों दलों ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और इस्तीफे की मांग की। यहां यह बताना जरूरी है कि राहुल ने विधायकी से इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ा है।

 

यह भी पढ़ें: BSP चीफ मायावती को कहा था 'मम्मी', FIR के बाद पुनीत ने मांगी माफी

 

कांग्रेस नेता सतीशन ने कहा कि शिकायतकर्ता मेरी बेटियों की जैसी हैं। जब उनसे विधायक पर लगे आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम केवल एक संदेश के आधार पर किसी को सजा नहीं दे सकते। अब एक गंभीर शिकायत आई है। पार्टी इसकी जांच करेगी और कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी फैसला लेने से पहले विधायक का पक्ष भी सुना जाना चाहिए।

 

'किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं मेरी लड़ाई'

मलयालम अभिनेत्री रिनी एन जॉर्ज का कहना है, 'मेरी लड़ाई किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है। मेरी लड़ाई महिलाओं के लिए है। महिलाओं के आगे आने पर पर समाज को इसके पीछे की सच्चाई को समझना और स्वीकारना चाहिए। शुरुआत में जब मैंने अपनी बात रखी तो मेरा अपमान किया गया। मगर बाद में कई लोग शिकायत के साथ सामने आए। रिनी ने आगे कहा कि मैं किसी व्यक्ति या संगठन को निशाना बनाने के लिए नहीं हूं। न ही किसी राजनीतिक दल से प्रायोजित है। मेरी लड़ाई समाज की गलत प्रवृत्तियों के खिलाफ है।'

नैतिकता के आधार पर होना चाहिए इस्तीफा: रिनी

रिनी ने आगे कहा, 'मेरी चिंता सिर्फ एक राजनेता के चरित्र पर है, किसी एक व्यक्ति को लेकर नहीं। कोई भी फैसला आंदोलन को ही लेना होता है। इसमें मेरा कोई व्यक्तिगत हित नहीं है। अगर किसी को इस्तीफा देना है तो वह नैतिकता के आधार पर होना चाहिए। उस व्यक्ति को भी सुधरना चाहिए। मैं अब भी उसे अपना अच्छा दोस्त मानती हूं।'

 

 

काम के आधार पर मिला पद: सतीशन

शिकायतों के बावजूद राहुल ममकूटाथिल को पदोन्नत करने से जुड़े सवाल पर सतीशन ने कहा, 'मैं सभी युवा कांग्रेस नेताओं को पदोन्नत करता हूं। अगर वह कोई गलती करते हैं तो कार्रवाई करूंगा। अब एक गंभीर शिकायत की गई है और उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्हें उनके काम के आधार पर पद दिया गया है।'

'धमकी देने में अगर कोई कांग्रेसी शामिल तो होगा एक्शन'

केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता सतीशन का कहना है कि अगर किसी कांग्रेस कार्यकर्ता ने अभिनेत्री को साइबर धमकी देने में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अभिनेत्री ने क्या आरोप लगाया?

मलयालम अभिनेत्री रिनी एन जॉर्ज बुधवार को मीडिया के सामने आई थीं। उन्होंने एक युवा नेता पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने और एक होटल में बुलाने का आरोप लगाया। अभिनेत्री का कहना है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से शिकायत करने के बावजूद युवा नेता का दुर्व्यवहार जारी रहा। इस बीच बीजेपी ने कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटाथिल के ऑफिस तक विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी का आरोप है कि राहुल ने भी अभिनेत्री को परेशान किया है।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं 16 साल के कैरान काजी? 2 साल बाद छोड़ी एलन मस्क की कंपनी

लेखिका हनी भास्करन का आरोप, बार-बार मैसेजे भेजे

रिनी एन जॉर्ज के बाद लेखिका हनी भास्करन ने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से राहुल ममकूटथिल पर बड़ा आरोप लगाया। लेखिका ने बताया कि कांग्रेस विधायक ने बार-बार मैसेज भेजे। शुरुआत में बातचीत यात्रा के बारे में थी। मगर बार-बार मैसेज आने के बाद आगे कोई जवाब नहीं दिया। हनी भास्करन ने युवा कांग्रेस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap