logo

मूड

ट्रेंडिंग:

12 साल, 12 सवाल, मोदी सरकार का 'अमृतकाल' बना आम जनता के लिए 'विनाशकाल'

बिहार कांग्रेस ने मोदी सरकार के 12 सालों को 'विनाशकाल' बताते हुए महंगाई और बेरोजगारी पर घेरा है। इन मुद्दों को लेकर पार्टी अब राहुल गांधी के साथ मिलकर बड़ा जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी।

Rajesh Ram

राजेश राम, Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के 12 साल पूरे होने पर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने बीजेपी के ‘अमृतकाल’ के दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे आम जनता के लिए ‘विनाशकाल’ करार दिया है। कांग्रेस का आरोप है कि इन 12 सालों में देश विकास की राह पर आगे बढ़ने के बजाय कई मोर्चों पर पीछे चला गया है।

 

राजेश राम ने कहा कि सरकार भले ही अपनी उपलब्धियों का ढोल पीट रही हो लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आम आदमी महंगाई की चक्की में पिस रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जो घरेलू गैस सिलेंडर 2014 में करीब 410 रुपये में मिलता था वह अब 1100 रुपये के पार पहुंच गया है। पेट्रोल-डीजल की बेलगाम कीमतों ने आम लोगों के बजट को बुरी तरह बिगाड़ दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘अच्छे दिन’ का सपना दिखाकर सरकार ने जनता को आर्थिक संकट में धकेल दिया है।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बिहार का विजन, मखाना बोर्ड से ग्लोबल टूरिज्म हब तक का ब्लूप्रिंट

युवाओं की अनदेखी

कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार के वादों को खोखला बताते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा आज भी सिर्फ कागजों पर ही है। किसानों को न तो उनकी फसल का उचित दाम मिल रहा है और न ही स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी मिनिमम सपोर्ट प्राइस मिल पा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आज का युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है और छोटे व्यापारी आर्थिक अनिश्चितता के कारण अपना व्यवसाय चलाने में संघर्ष कर रहे हैं।

 

कांग्रेस ने नोटबंदी के फैसले को एक बड़ी विफलता बताया है। राजेश राम के मुताबिक, काले धन और आतंकवाद को खत्म करने के नाम पर लागू की गई नोटबंदी का असल में देश की अर्थव्यवस्था और छोटे कारोबारियों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस फैसले का दुष्प्रभाव आज भी देश के बाजार पर साफ देखा जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में दिव्यांग महिला से दरिंदगी, चेहरे पर जख्म, फरार हुए हमलावर

कांग्रेस की आगे की रणनीति

केंद्र की नीतियों को जन-जन तक ले जाने के लिए कांग्रेस ने अब बड़ा जनसंपर्क अभियान शुरू करने की तैयारी की है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जुलाई में पटना पहुंचेंगे। वहां वे युवाओं को संगठित कर केंद्र सरकार के खिलाफ एक नई राजनीतिक मुहिम छेड़ेंगे। साफ है कि आने वाले समय में बिहार की राजनीति में इन मुद्दों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप और तेज होने वाले हैं। 

 


और पढ़ें