logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पुलिस बनकर आए चोर, लाखों रुपये और गहने ले उड़े, दहशत में लोग

बेंगलुरु में पैरोल पर छूटे चार आरोपियों ने पुलिस की वर्दी पहनकर एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपियों को ढूंढ रही है।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर,Photo Credit- Sora

शेयर करें

google_follow_us

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिस पर लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं। पैरोल पर छूटे 4 आरोपियों ने एक और अपराध को अंजाम दिया है। इन आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस की वर्दी पहनी थी और फिर एक कारोबारी के घर जाकर 20 लाख रुपये और 670 ग्राम सोना चुरा लिया। इन सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

चोरी की यह घटना 16 फरवरी की शाम की है। इन चारों आरोपियों का नाम नागेंद्र (36), शेख अहमद (31), बाबाजान (27) और जमीर है। जानकारी के लिए बता दें कि नागेंद्र के खिलाफ दो हत्या और 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 

बाबाजान के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज है, जबकि अहमद के खिलाफ एक हत्या और 20 अन्य आपराधिक मामलों को लेकर केस दर्ज हैं और जमीर के ऊपर तीन हत्या और 60 आपराधिक मामलों को लेकर केस दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी इस चोरी की रणनीति पिछले दो साल से बना रहे थे।

 

यह भी पढ़ें: बस स्टैंड पर पति को पकौड़े लाने भेजा, प्रेमी संग फरार हो गई महिला?

किसके घर चुराए 20 लाख रुपये


पुलिस जांच के मुताबिक चारों आरोपियों ने पैरोल (जेल से कुछ दिनों की रिहाई) के दौरान पुलिस की वर्दी पहनी और खुद को येलहंका थाने का सब-इंस्पेक्टर बताया था। इसके बाद वे ब्यादराहल्ली के एक रियल एस्टेट कारोबारी एच होम्बलय्या के घर में घुस गए थे।

 

आरोपी नागेंद्र ने कारोबारी एच. होम्बलय्या के घर में यह बहाना बनाया था कि वह किसी पुराने केस के सिलसिले में घर के सीसीटीवी फुटेज चेक करने आया है। अंदर घुसने के बाद उसने अपने तीन साथियों को बुलाया। इसके बाद चारों आरोपियों ने मिलकर दंपति को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया और उनके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद घर से 20 लाख रुपये नकद और लगभग 670 ग्राम सोना लूटकर फरार हो गए।

 

यह भी पढ़ें: केजरीवाल और सिसोदिया को जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा पर भरोसा नहीं, HC को लिखा पत्र

 

कारोबारी होम्बलय्या ने इस मामले पर बताया कि नागेंद्र ने पहले उनसे पूछा कि क्या वह घर का सीसीटीवी फुटेज डाउनलोड कर सकते हैं। होम्बलय्या ने मना कर दिया, जिसके बाद नागेंद्र ने कहा, 'मेरे आदमी कर देंगे।' उसके बाकी साथी बाहर कार में इंतजार कर रहे थे, जिन्हें नागेंद्र ने बुला लिया। उनमें से दो अंदर चले गए और बाकी एक आरोपी गाड़ी में ही रुका रहा।

जेल के अंदर बनी चोरी की प्लानिंग

कारोबारी होम्बलय्या और चोरी का आरोपी नागेंद्र पहले से एक दूसरे को जानते थे। होम्बलय्या स्ट्रीट वेंडर का कारोबार है। इसी वजह से नागेंद्र को पहले से पता था कि होम्बलय्या अपने घर में लाखों रुपये नकद और सोना रखते हैं। इसी जानकारी के आधार पर नागेंद्र ने इस चोरी को अंजाम दिया।

Related Topic:#State News

और पढ़ें