logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बस स्टैंड पर पति को पकौड़े लाने भेजा, प्रेमी संग फरार हो गई महिला?

मुरादाबाद की एक महिला ने अपने पति को पहले पकौड़े लाने के लिए भेजी थी, उसके बाद प्रेमी संग बस पकड़कर भाग गई।

wife eloped with lover

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Sora

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक महिला बस स्टैंड से लापता हो गई। महिला के पति को शक है कि वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। महिला ने खुद ही पति को पकौड़े लाने के लिए भेजा था और कथित तौर पर वह बस स्टैंड से फरार हो गई। जब महिला के पति ने फोन किया तो महिला का फोन स्विच ऑफ हो चुका था।

 

लापता हुई महिला का नाम रिमझिम है, जिसकी उम्र 18 साल है। रिमझिम के पति का नाम पीतम सिंह है। दोनों की शादी 1 दिसंबर 2025 में हुई थी। रिमझिम के पति पीतम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस अधिकारी रिमझिम की तलाश कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: गुरुपर्व पर पाकिस्तान गई महिला गुमशुदा, मुस्लिम बन रचाई शादी, क्यों लग रहे आरोप?

क्या है पूरा मामला?

रिमझिम और पीतम की शादी कुछ समय पहले ही हुई थी। होली का त्योहार मनाने के लिए रिमझिम एक हफ्ते के लिए अपने मायके गई हुई थी। पीतम 9 मार्च को रिमझिम को अपने साथ घर ला रहा था। दोनों सैफनी से बिलारी पहुंचे और वहां से मुरादाबाद जाने के लिए दूसरी बस में बैठ गए थे। उसी वक्त रिमझिम ने पीतम से कहा कि उसे पकौड़े खाने का मन है। इसके बाद पीतम पकौड़े और पानी लेने के लिए कैंटीन चला जाता है। जब पीतम पानी और पकौड़े लेकर बस में पहुंचता है तो वह देखता है कि रिमझिम सीट पर नहीं है।

 

उसके बाद पीतम ने रिमझिम को फोन किया लेकिन तब तक रिमझिम का फोन स्विच ऑफ हो चुका था। पीतम ने बस में बैठे बाकी लोगों से रिमझिम के बारे में पूछा। बस में बैठे लोगों ने बताया कि रिमझिम फोन पर बात करते हुए बस से उतर गई थी। इसी वजह से पीतम को लगता है कि रिमझिम भाग गई ह।

 

यह भी पढ़ें: 'गुमशुदा बच्चे को अपना समझकर खोजें', बिहार DGP का पुलिस को सख्त संदेश

क्या कहती है पुलिस?

पीतम ने पुलिस थाने में रिमझिम की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवा दी है। पीतम ने पुलिस को बताया है कि शायद रिमझिम सैफनी थाना क्षेत्र के निवासी इमरान के साथ भाग गई है। पीतम के पिता ने इस मामले पर कहा कि मुझे इस बारे में कुछ मालूम नहीं था और न ही किसी पर शक था। फिलहाल, पुलिस ने पति की शिकायत के आधार पर रिमझिम की तलाश शुरू कर दी है।


और पढ़ें