logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हैरतअंगेज: भागलपुर में पति-पत्नी कोविड-19 संक्रमित, जिले में हड़कंप

भागलपुर जिले में पति-पत्नी के कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। खबर लगते ही जिला अस्पताल में दोनों का टेस्ट करवाने के बाद निगरानी में रखा गया है।

bihar covid

भागलपुर में पति-पत्नी कोविड-19 संक्रमित। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के भागलपुर जिले में पति-पत्नी के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने की पुष्टि होने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। जिले के अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, कोविड-19 संक्रमण की आशंका के कारण रविवार को भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में भर्ती कराए गए 65 साल के शख्स की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट में कोविड पुकी ‍ष्टि हुई।

 

उन्होंने बताया कि शख्स की 55 साल की पत्नी भी संक्रमित पाई गई है। अस्पताल के अधीक्षक एचपी दुबे ने बताया, 'जेएलएनएमसीएच में भर्ती 65 साल के मरीज और उनकी 55 साल की पत्नी, दोनों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या दो हो गई है।'

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं IAS तुकाराम मुंडे? जिनसे मुंबई के रेस्टोरेंट मालिक खाते हैं खौफ

 

लगातार नजर रख रहे डॉक्टर

 

उन्होंने बताया कि दोनों मरीजों का गहन चिकित्सकीय निगरानी में इलाज किया जा रहा है और डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, 15 जुलाई को व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने पर उनका एक प्राइवेट क्लिनिक में इलाज कराया गया और बाद में कोविड-19 जैसे लक्षण दिखाई देने पर उन्हें जेएलएनएमसीएच ट्रांसफर कर दिया गया।

 

यह भी पढ़ें: बांके बिहारी मंदिर में धक्का लगने से भड़की लेडी कांस्टेबल, श्रद्धालु को पीटा

 

कोविड-19 संबंधी सभी प्रोटोकॉल का पालन 

 

अधिकारी ने बताया कि आरटी-पीसीआर जांच में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उनकी पत्नी की भी जांच कराई गई, जिसमें वह भी संक्रमित पाई गईं। दुबे ने बताया, 'कोविड-19 संबंधी सभी प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) को संक्रमित दंपति के लालूचक स्थित आवास के आसपास रहने वाले लोगों की जांच कराने का निर्देश दिया गया है।'


और पढ़ें