logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शादी के तीन महीने बाद ही हत्या, आखिर पत्नी से क्या चाहता था पति?

ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी के लिए पति ने प्रेम जाल में फंसाकर एक लड़की से शादी कर ली, बाद में संपत्ति के लिए उसकी हत्या कर दी।

Monika Nagar

मृतक मोनिका नागर।

शेयर करें

google_follow_us

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी के लिए युवक ने पहले युवती को प्रेम जाल में फंसाया, फिर उससे शादी की और शादी के तीन महीने बाद ही उसे मौत के घाट उतार दिया। मामला ग्रेटर नोएडा के दादरी का है। यहां 22 साल की मोनिका नागर की अपनी शादी के तीन महीने बाद ही मौत हो गई थी। इसी केस में ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मोनिका की रहस्यमयी मौत के मामले में उसके ही पति को गिरफ्तार किया है।

 

मृतक महिला के परिवार ने आरोप लगाया है कि करोड़ों की प्रॉपर्टी के लिए उसके पति अनुज चौधरी और ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। मोनिका नागर और शादी ने पहले रिलेशनशिप में थे। सबकुछ ठीक होने के बाद दोनों ने 17 फरवरी को कोर्ट मैरिज कर ली थी।

दादरी का रहने वाला है आरोपी पति

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अनुज दादरी का रहने वाला है। पुलिस ने इस मामले में मोनिका के पति अनुज चौधरी, उसके पड़ोसी कन्नू और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आगे की जांच के लिए मोनिका के शरीर को सुरक्षित रख लिया है।

 

यह भी पढ़ें: नशेड़ी बेटे से तंग आकर दी 5 लाख की सुपारी, हत्या कर लाश नहर में फेंक दी

हत्या का आरोपी पड़ोसी कन्नू

दादरी थाने के SHO जितेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि कन्नू को इस मामले में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि मोनिका को मारने के बाद अनुज उसकी बॉडी को आग लगाने के लिए एक सुनसान जगह पर ले गया था। इसी जगह पर कन्नू भी गया था। पुलिस ने यह भी कहा कि मोनिका अनुज से शादी करने से पहले अपनी मां के साथ किराए के घर में रह रही थी।

मोनिका की मां ने क्या कहा?

पुलिस ने बताया है कि मोनिका ने अपने भाई को बताया था कि उसका पति और ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते हैं। मृतक की मां रेनू नागर ने 7 मई को कहा कि वह मेरठ में थीं, जब उनकी बेटी ने दोपहर करीब 2.50 बजे उन्हें फोन किया और बताया कि मोनिका के पति और ससुराल वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह तुरंत अपने रिश्तेदारों के साथ निकलीं और शाम 5 से 6 बजे के बीच अनुज के घर पहुंचीं।

 

यह भी पढ़ें: 10 मिनट, 3 फैसले और खुश हुए लोग, कुर्सी संभालते ही CM विजय ने क्या किया?

 

उन्होंने कहा, 'हमने देखा कि अनुज, उसके परिवार वाले और पड़ोसी कन्नू, मोनिका की बॉडी को एक काली फॉर्च्यूनर में डाल रहे थे। हमने उनका पीछा किया और कुछ देर बाद दादरी में गैलेक्सी हॉस्पिटल के पास उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं रुके। इसके बजाय, उन्होंने कथित तौर पर मुझे और मेरे भतीजे को गाड़ी से कुचलने की कोशिश की और फिर भाग गए।'

'खून का बदला खून'

मोनिका की मां ने कहा, 'रात करीब 9 बजे, मुझे पुलिस का फोन आया कि मोनिका की बॉडी जली हुई हालत में मिली है। खून का बदला खून। मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से आग्रह करती हूं कि हत्यारों को एनकाउंटर में मार दिया जाए। तभी मुझे इंसाफ मिलेगा।'


और पढ़ें