logo

मूड

ट्रेंडिंग:

शादी के 3 महीने बाद हुई महिला की मौत, पुलिस ने जलती चिता से उतरवाई लाश

नोएडा में एक महिला की शादी के तीन महीने बाद मौत हो गई। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने महिला के शव को जलती चिता से उतार लिया।

Death occurred three months after marriage

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला की मौत हो गई, एक तरफ मृत महिला के ससुराल वालों ने बताया कि महिला ने आत्महत्या की थी, वहीं दूसरी तरफ महिला की मां का आरोप है कि ससुराल वालों ने मिलकर उसकी हत्या की थी। मौत के बाद ससुराल वाले तुरंत ही महिला के अंतिम संस्कार के लिए घाट ले गए। महिला के परिवार ने शक के आधार पर पुलिस में शिकायत कराई, जिसके बाद पुलिस ने जलती चिता से महिला के शव को उतार लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

यह मामला नोएडा के घोड़ी बछेड़ी गांव का है। मृत महिला का नाम मोनिका है, जिसकी उम्र सिर्फ 20 साल थी। मोनिका की मां ने पुलिस थाने में आरोप लगाया कि मोनिका के ससुराल वाले उसका शोषण करते थे। उन्हीं लोगों ने उसकी हत्या की है। इसी आधार पर पुलिस अधिकारियों ने मोनिका के ससुराल वालों से पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के लिए बता दें कि मोनिका की शादी 3 महीने पहले ही हुई थी।

 

यह भी पढ़ें: 44 की उम्र, पेंशन के लिए बुजुर्ग बने लोग, हिमाचल में गजब खेल

 

मोनिका की मां का क्या है आरोप?

मोनिका की मां रेणु ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि 7 मई की दोपहर को मोनिका ने उन्हें फोन कर कहा था कि उसके पति अनुज, ससुर, देवर, चाचा, चाची और सास ने मिलकर उसे पीटा था। यह जानकारी मिलने के बाद मोनिका की मां पूरे परिवार के साथ उसके घर गईं, जहां पहुंचकर वे हैरान रह गईं। उस दौरान मोनिका के पति और देवर उसे गाड़ी में रख रहे थे, जिसके बाद वे मोनिका को श्मशान घाट ले गए।


इसके बाद रेणु के परिवार ने मोनिका की कार का पीछा किया और गाड़ी रोकने की कोशिश की, लेकिन ससुराल वालों ने गाड़ी नहीं रोकी। इसके बाद रेणु ने मोनिका के पति अनुज समेत 4 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई।

 

यह भी पढ़ें: 'आओ, शादी करूंगी', घर से भगाने वाले पति को इंस्टा से फंसाया, फिर कराया गिरफ्तार


पुलिस को जांच में क्या पता चला?

पुलिस ने मोनिका के पति अनुज और अन्य 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दादरी थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मोनिका की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। पुलिस अधिकारियों को मोनिका के पति अनुज ने बताया कि उसने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। फिलहाल पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related Topic:#State News

और पढ़ें