logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कंधे पर चढ़े थे फिर भी पिट गए CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, VIDEO वायरल

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के ऊपर जयपुर में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। लोगों ने भीड़ में उन्हें कई थप्पड़ मार दिए।

abhijeet dipke slap

प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके। Photo Credit- Social Media

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके के ऊपर जयपुर में हमला हो गया। हमले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक शख्स और कुछ लोग उन्हें थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। अभिजीत दीपके राजस्थान की राजधानी जयपुर में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्ताफा मागने के लिए आयोजित एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने गए थे।

 

जयपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। यह घटना शहीद स्मारक पर हुई, जहां बड़ी संख्या में युवा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे।

 

यह भी पढ़ें: पंजाब चुनाव से पहले भगवंत मान सिख विरोधी करार, अकाल तख्त ने सुनाया फैसला

समर्थकों ने आरोपियों को पकड़कर पीटा

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब अभिजीत दीपके अपने समर्थकों के कंधों पर सवार होकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे, तभी भीड़ में मौजूद कुछ युवकों ने उन्हें थप्पड़ मार दिए। इस घटना के बाद उनके समर्थकों ने आरोपियों को पकड़ लिया और उन्हें पीटा। बाद में वहां मौजूद पुलिस ने बीच-बचाव किया।

 

 

 

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

पुलिस ने बाद में इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है। प्रदर्शनकारियों ने भ्रष्टाचार और पेपर लीक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं से जुड़े मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की गई। 

 

यह भी पढ़ें: 'मुझे जेल में मारने की साजिश थी, फैजल खान ने करोड़ों खर्चे', रौशन आनंद का आरोप

 

पुलिस के अनुसार, यह प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा परीक्षा में अनियमितताओं, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित किया गया था। बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी मंगलवार को पुणे में इसी मामले में विरोध-प्रदर्शन करेगी।


और पढ़ें