उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिन दहाड़े अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में खुलासा हुआ था कि अर्जुन की मां बीना शर्मा, उनके करीबी विनोद उनियाल और डॉ. अजय खन्ना, दोनों शूटरों पर पुलिस अब गैंगस्टर ऐक्ट लगाने जा रही है। इस बारे में देहरादून पुलिस ने जानकारी दी है। मां ने संपत्ति विवाद के कारण अपने बेटे को मारने की सुपारी दी थी।
देहरादून की तिब्बती मार्केट के बाहर 11 फरवरी 2026 को दो हमलावरों ने गैस कारोबारी अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गैस कारोबारी अर्जुन शर्मा हत्याकांड की जांच के दौरान सामने आया था कि यह एक सोची-समझी साजिश के तहत कराई गई वारदात है। अर्जुन शर्मा की मां बीना शर्मा, उनके साथी विनोद उनियाल और डॉ. अजय खन्ना पर हत्या करवाने का आरोप लगा है।
यह भी पढ़ें: 'भारत में इलाज वेस्ट से कहीं बेहतर', वायरल हो रहे US ट्रैवलर ने ऐसा क्यों कहा?
पुलिस ने क्या बताया?
सभी आरोपियों पर पुलिस अब गैंगस्टर ऐक्ट लगाने की तैयारी कर रही है। देहरादून के SSP प्रमेंद्र डोभाल ने बताया, '11 फरवरी को देहरादून में तिब्बती मार्केट के बाहर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए गए गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा की हत्या की कथित साजिश के लिए मृतक की मां बीना शर्मा, उसके साथी विनोद उनियाल और शहर के जाने-माने डॉक्टर अजय खन्ना के खिलाफ गैंगस्टर ऐक्ट लगाने की कार्रवाई की जा रही है।' इस घटना के बाद से ही तीनों आरोपी जेल में बंद हैं।
12 लाख में हत्या की सुपारी
इस घटना के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और नाकेबंदी कर शूटरों को पकड़ने की कोशिश की। चेंकिंग के दौरान दोनों शूटरों ने पुलिस पर फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में उन दोनों के पैरों में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ में आरोपियों ने 12 लाख रुपेय में मर्डर की सुपारी लेने की बात कबूल की है।
SSP प्रमेंद्र डोभाल ने कहा कि शूटर पंकज ने हत्या करने के लिए 12 लाख रुपये का कॉन्ट्रैक्ट लिया था। प्लान को अंजाम देने के लिए उसने अपने भाई राजीव उर्फ राजू को शामिल किया और दोनों ने मिलकर बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें: बढ़ती गर्मी के बीच होगी बारिश, IMD ने 14 राज्यों में जारी किया अलर्ट
14 करोड़ की डील में रोड़ा बना था बेटा
एक मां ने अपने ही बेटे के मर्डर की सुपारी दे दी इस बात से हर कोई हैरान है। जांच में खुलासा हुआ है कि करीब 14 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी डील और उस पर लगे कोर्ट स्टे को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि अर्जुन की मां ने जमीन की डील 14 करोड़ रुपये में की थी और इसके लिए एडवांस में 8 करोड़ रुपये ले भी लिए थे।
इस डील पर अर्जुन शर्मा ने कोर्ट से स्टे लगवा दिया। ऐसे में पेमेंट के बाजजूद डील रुक गई और खरीददार नाराज हो गए। इस पर अर्जुन की मां ने खरीददार के साथ मिलकर उसके मर्डर का प्लान बनाया। पुलिस के अनुसार, अर्जुन की मां बीना शर्मा, डॉ. अजय खन्ना और विनोद उनियाल ने मिलकर प्लान बनाया और तीन लाख रुपये एडवांस देकर शूटरों को मर्डर के लिए तैयार किया।