logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'भारत में इलाज वेस्ट से कहीं बेहतर', वायरल हो रहे US ट्रैवलर ने ऐसा क्यों कहा?

भारत आए एक अमेरिकी नागरिक चार्ली इवांस ने यहां की स्वास्थ्य सुविधाओं और पारंपरिक दवाओं की जमकर तारीफ की है। उन्होंने भारतीय मेडिकल सिस्टम को पश्चिमी देशों के मुकाबले कहीं ज्यादा आसान और असरदार बताया है।

US traveller Charlie Evans

US ट्रैवेलर चार्ली इवांस, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

भारत की सैर पर निकले अमेरिकी पर्यटक चार्ली इवांस इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। पिछले करीब पांच महीनों से भारत के अलग-अलग कोनों को देख रहे चार्ली हाल ही में बीमार पड़ गए थे, जिसके बाद उन्हें यहां के अस्पतालों और इलाज के तरीकों का अनुभव हुआ। अपने इसी अनुभव को शेयर करते हुए उन्होंने भारतीय हेल्थ सिस्टम को बेहतरीन करार दिया है।

 

चार्ली का कहना है कि उन्होंने राजस्थान की यात्रा के दौरान गले में तकलीफ महसूस की थी, जिसे शुरू में उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। लेकिन जब वे ऋषिकेश पहुंचे और उन्होंने इलाज कराया, तो वे हैरान रह गए। उनका मानना है कि भारत में डॉक्टर के पास जाना और इलाज करवाना बहुत आसान है, जबकि उनके अपने देश अमेरिका में यह प्रक्रिया काफी मुश्किल और महंगी है।

 

यह भी पढ़ें: CBSE बोर्ड के पेपर पर छपा था QR कोड, स्कैन करते ही अंग्रेजी गाना बजने लगा

आयुर्वेद और मॉडर्न मेडिसिन

चार्ली ने बताया कि उनकी रिकवरी में केवल एलोपैथिक दवाओं का ही हाथ नहीं था बल्कि उन्हें 'योगी कंठिका' जैसी आयुर्वेदिक गोलियों और घरेलू नुस्खों से भी बहुत आराम मिला। उन्होंने वीडियो में खास तौर पर जिक्र किया कि भारत में मिलने वाली हर्बल दवाएं काफी असरदार हैं, जो अमेरिका में आसानी से नहीं मिलतीं।

नुस्खे और आसान पहुंच

चार्ली के अनुसार, भारत में रहने का एक बड़ा फायदा यह है कि यहां के दोस्त भी आपको कई बेहतरीन घरेलू इलाज बता देते हैं। उन्होंने कहा, 'कई बार आपको अस्पताल जाने की जरूरत ही नहीं पड़ती क्योंकि आपके भारतीय दोस्त पहले ही कोई न कोई कारगर जड़ी-बूटी या घरेलू उपाय बता देते हैं।'

 

यह भी पढ़ें: बढ़ती गर्मी के बीच पड़ गया कोहरा, मौसम का खेल देखकर सब हैरान

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?

चार्ली के इस वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स की भी खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोगों का कहना है कि भारत में इलाज न केवल सस्ता है बल्कि यहां बिना लंबे इंतजार के तुरंत डॉक्टर मिल जाते हैं। एक यूजर ने तुलना करते हुए लिखा कि जहां अमेरिका में इंश्योरेंस और इलाज पर हजारों डॉलर खर्च होते हैं, वहीं भारत में बहुत कम खर्च में बेहतर इलाज संभव है।

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें