logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में कैब ड्राइवर ने इंजीनियर को दिया 'मर्डर थ्रेट’, फिर आया मजाकिया मोड़

दिल्ली में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कैब ड्राइवर से गलती से आया मर्डर धमकी जैसा मैसेज मिला। यह बाद में ट्रांसलेशन की गलती होने के कारण मजेदार स्थिति में बदल गया।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली में काम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कैब बुक करने के बाद ड्राइवर से एक मैसेज मिला जिसने उनके रोंगटे खड़े कर दिए। अर्नव गुप्ता ने शेयर किया कि उनके ड्राइवर ने उन्हें मर्डर की धमकी वाला टेक्स्ट भेजा। इस मैसेज के बाद उनको एक और मैसेज मिला जिसने उस पूरे घटनाक्रम को मजेदार बना दिया। जो शुरू में डरावना लग रहा था असल में वह एक ट्रांसलेशन की गलती निकली।

 

अर्नव गुप्ता ने लिखा, आज जब मैं अपने घर से निकल रहा था तो मैंने अपने उबर ड्राइवर को 2 मिनट तक इंतजार करवाया और अचानक मुझे Uber से एक नोटिफिकेशन मिला, 'मुझे मर्डर की धमकी मिल रही है।' उन्होंने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें ड्राइवर का एक टेक्स्ट दिख रहा है।

 

यह भी पढ़ें-  हाईकोर्ट के जज ने सुनवाई से ठीक पहले आजम खान के केस से खुद को अलग क्यों किया?

जानें क्या हुआ?

अर्नव गुप्ता ने याद किया कि टेक्स्ट मिलने के बाद उन्हें कितना डर लगा था। वह यह समझने की कोशिश कर रहे थे कि इसका मतलब क्या है। उन्होंने लिखा, 'मेरे रोंगटे खड़े हो गए। आखिर यह दिल्ली है। कुछ भी हो सकता है। क्या वह मुझे मारने की धमकी दे रहा हैं क्योंकि मैने उसे इंतजार करवाया और गलती से टाइप कर दिया? क्या सड़क पर लोग उसे मारने की धमकी दे रहे हैं क्योंकि वह सड़क रोक रहा है? मेरे दिमाग में तरह-तरह के ख्याल आ रहे थे।'

 

 

थ्रेड के आखिरी ट्वीट में अर्नव ने खुलासा किया जिसने इस पूरे घटनाक्रम को मजेदार बना दिया। उन्होंने एक स्क्रीनशॉट में दिखाया कि ड्राइवर ने असल में क्या टेक्स्ट किया था। उन्होंने लिखा, 'मैंने देखा कि यह गूगल का ट्रांसलेट किया हुआ मैसेज था। मैंने ‘ओरिजिनल देखें’ पर क्लिक किया क्योंकि मेरे दिमाग में कम से कम 15 अलग-अलग ट्रांसलेशन घूम रहा था और फिर मैंने बहुत लंबे समय के बाद राहत की सांस ली। वह मदर डेयरी के सामने था।'

 

यह भी पढ़ें- सिर पर चोट लगी तो याद आया परिवार, 45 साल बाद घर लौटा शख्स; फिल्म जैसी है कहानी

सोशल मीडिया पर क्या कहा गया?

इस पोस्ट पर जब लोगों ने सही बात जानी तो उन्हें कई अलग-अलग कमेंट पोस्ट किए। एक लड़के ने लिखा, 'क्या आपको बिना ट्रांसलेट किए मैसेज का नोटिफिकेशन पहले नहीं मिला?' अर्नव ने इस पर कहा, 'मुझे लगता है क्योंकि यह एक UK अकाउंट है, इसलिए यह इंग्लिश ट्रांसलेट किए गए मैसेज का नोटिफिकेशन दिखाता है।'

 

एक और मजाक में कहा, 'मैं एक अच्छी 5 मिनट की थ्रिलर कहानी पढ़ने के लिए तैयार था, लेकिन यह तो शुरू होते ही खत्म हो गया।' तीसरे ने कहा, 'क्या प्लॉट ट्विस्ट है, मैंने ऐसा बिल्कुल नहीं सोचा था।' चौथे ने लिखा, 'यह थ्रेड खोलने लायक था।'

Related Topic:#Delhi News

और पढ़ें