logo

मूड

ट्रेंडिंग:

नवंबर में सबसे ठंडी सुबह, पहाड़ों पर बर्फबारी, देश के मौसम का हाल क्या?

दिल्ली में 17 नवंबर को तीन साल की सबसे ठंडी सुबह दर्ज हुई, जहां न्यूनतम तापमान 8.7°C रहा। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में भीषण ठंड का असर देखने को मिल रहा है।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। राजधानी में 17 नवंबर को 3 साल की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। सोमवार की सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस (°C) दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 3.6 °C कम है। उत्तर भारत की बात करें तो पूरे इलाके में भीषण ठंड का असर देखने को मिल रहा है।

 

उत्तर भारत में ठंड का असर दिख रहा है तो दक्षिण भारत में हो रही लगातार बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले कुछ दिनों में पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में 18 नवंबर को तापमान में 4 से 5 °C तक कमी देखने को मिल सकती है।

 

यह भी पढ़ें- बिहार नतीजों पर घमासान, JDU समर्थक भाइयों ने RJD समर्थक भांजे को मार डाला

3 साल की सबसे ठंडी सुबह 

भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार सुबह दर्ज तापमान पिछले 3 सालों में नवंबर महीने की सबसे ठंडी सुबह साबित हुई है। इससे पहले नवंबर में सबसे कम तापमान 29 नवंबर 2022 को 7.3 °C रिकॉर्ड किया गया था। अगर पिछले दो साल की बात करें तो 2023 और 2024 में नवंबर महीने का न्यूनतम तापमान 9.2 और 9.5 °C रहा था।

हल्की बारिश का अनुमान

IMD के अनुसार आने वाले दिनों में हल्की बारिश की संभावना है, जिसके बाद ठंड और बढ़ सकती है। बारिश के बाद पारा तेजी से नीचे आएगा। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर राजधानी और मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड बढ़ सकती है।

 

यह भी पढ़ें- बागपत: जुए में पत्नी को हार गया पति, ससुर, नंदोई और जेठ ने किया गैंगरेप

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के अधिकांश शहरों में शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है। प्रयागराज में सीजन का पहला कोहरा सोमवार यानी 17 नवंबर को दिखा। पूरे प्रदेश में यहीं स्थिति देखने को मिली।

 

बिहार में 18 नवंबर को तेजी से पारा गिरने की संभावना है। सुबह के समय में कई शहरों में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के बताया कि अगले कुछ दिनों तक मौसम की यही मिजाज रहने की संभावना है।

Related Topic:#Delhi News

और पढ़ें