logo

ट्रेंडिंग:

बागपत: जुए में पत्नी को हार गया पति, ससुर, नंदोई और जेठ ने किया गैंगरेप

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने ही उसके साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया है।

Baghpat Crime

प्रतीकात्मक तस्वीर। AI इमेज। Photo Credit: Sora

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक शादीशुदा महिला के साथ उसके अपने पति ने जो किया है, वह कोई कल्पना नहीं कर सकता है। जुआरी पति और उसके घरवालों ने महिला के साथ गैंगरेप किया, उससे मारपीट की। यह सब पति के नशे और जुए की लत की वजह से हुई। ससुराल के लोग दहेज की भी मागं कर रहे थे। पति का नाम दानिश है, उसी ने अपनी पत्नी का कथित तौर पर गैंगरेप कराया है। 

दानिश नाम के इस युवक पर पत्नी ने आरोप लगाया है कि वह जुआरी है। एक दिन जुए में वह अपनी पत्नी को ही हार बैठा। 24 अक्तूबर 2024 को युवती की शादी मेरठ के रहने वाले दानिश के साथ हुआ था। निकाह के बाद ही उसके साथ दरिंदगी की जाने लगी। पति शराब और जुए की लत का शिकार था। एक दिन उसने अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया। वह अपनी पत्नी को जुए में हार गया। 

यह भी पढ़ें: कंबल मांगने पर ट्रेन अटेंडेंट ने सेना के जवान की कर दी हत्या, हुआ अरेस्ट

जुए में पत्नी हार गया था पति, घरवालों ने गैंगरेप किया

पीड़िता ने कहा कि दानिश ने जुए में उसे दांव पर लगा दिया था। जुए में हारने के बाद दानिश की पत्नी के साथ 8 लोगों ने बारी-बारी से गैंगरेप किया। रेप करने वाले लोगो में 3 लोग गाजियाबाद से आए थे। पीड़िता के परिचित लोगों ने ही उसके साथ गैंगरेप किया। हैरान करने वाली बात यह है कि पीड़िता का रेप उसके जेठ शाहिद और नंदोई शौकीन ने भी किया। 

ससुर और नंदोई ने भी किया रेप

पीड़िता के ससुर ने भी उसके साथ बलात्कार किया। ऐसा कई दिन होता गया। पीड़िता ने कहा है कि ससुराल में बार-बार दहेज के लिए ताना मारा जाता था। उससे ससुराल वाले कहते थे कि अगर दहेज नहीं लाई तो ससुराल के लोगों की हर बात माननी पड़ेगी। घर के मर्दों को खुश करना पड़ेगा। 

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: 7,000 फीस ना चुका पाने पर हुआ प्रताड़ित, छात्र ने खुद को लगाई आग

गर्भपात कराया, मारने की कोशिश की 

पीड़िता ने कहा कि वह गैंगरेप के बाद गर्भवती भी हुई थी, जिसके बाद घरवालों ने उसका गर्भपात कर दिया। पीड़िता के ससुरालवालों ने उसे मारने की भी कोशिश की। पैरों पर तेजाब डाल दिया, नदी में धक्का दिया गया। पीड़िता जैसे-तैसे जान बचाकर अपने घर भागी और घरवालों को अपनी आपबीती बताई। पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता को ससुरालवाले केस वापस लेने की धमकी दे रहे हैं।

पुलिस क्या कर रही है?

महिला ने एसपी दफ्तर में पुलिस के साथ अपनी आपबीती सुनाई है। महिला अपने लिए इंसाफ मांग रही है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है, पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने कहा है कि दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap