logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में झोंका मिर्च पाउडर, 3 घायल

दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर भलस्वा इलाक में हमला हुआ है। कम से कम 3 जवान घायल हो गए हैं।

Bhalaswa Dairy

भलस्वा में पुलिसकर्मियों पर हमला। Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी इलाके मुकुंदपुर में 3 पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला हुआ है। भलस्वा डेयरी थाने के अंतर्गत जनता विहार इलाके में शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे हमलावरों ने पुलिस को निशाना बनाया। हमले में हेड कांस्टेबल दिनेश और राजेश को भी चोटें आईं हैं। 

पुलिस चेकिंग कर रही थी। एक बाइक बिना दस्तावेजों के पकड़ी गई। पुलिस ने दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 66 के तहत गाड़ी को थाने में जमा कर दिया।  जब दोनों पुलिसकर्मी अपनी बीट पर लौटे तो मोटरसाइकिल के मालिक और उसके परिवार समेत एक समूह ने उन पर हमला बोल दिया।

 

यह भी पढ़ें: पुलिस जीप से टकराई कार तो खुला तस्करी का राज, तलाशी में 10.37 किलो सोना बरामद

पुलिसकर्मियों की आंखों में फेंकी गई मिर्च पाउडर

हमला इतना अचानक था कि पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। हमलावरों ने पहले लाठी-डंडों से पुलिसकर्मयों को पीटा फिर आंखों में मिर्च के पाउडर फेंक दिए। पुलिसकर्मियों को सिर पर डंडा, ईंट और पत्थर से हमला किया गया। पुलिसकर्मी हमले में गंभीर रूप से जख्मी हैं। 

अब किस हाल में हैं पुलिसकर्मी?

दिनेश के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं, अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने एक किशोर को पकड़ा है। बाकी आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने मौके से एक 17 साल के किशोर को हिरासत में लिया है। बाकी आरोपी मौके से फरार हो गए। 

 

 



यह भी पढ़ें: मेरठ: किसान नेता दिग्विजय भाटी की पिटाई पर SSP का एक्शन, 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

किन धाराओं में दर्ज हुआ है केस?

भलस्वा डेयरी थाने में बीएनएस की धाराओं 221, 132, 121, 110, 61 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। धारा 61 पूर्व-नियोजित आपराधिक साजिश, धारा 3(5) साझा मकसद, धारा 221 सरकारी कर्मचारी की ड्यूटी में जानबूझकर बाधा डालने से जुड़ी है। धारा 132 लोकसेवक को उसके काम से रोकने के लिए आपराधिक बल प्रयोग से जुड़ी है। गैर-इरादतन हत्या की कोशिश भी हुई है, इसलिए धारा 110 के तहत भी केस दर्ज किया गया है।

पुलिस किसे तलाश रही है?

हमले का मास्टरमाइंड सुनील उर्फ पंकज बताया जा रहा है। वह इलाके का कुख्यात बदमाश बताया जा रहा है। उसके खिलाफ पहले से 5 मामले दर्ज हैं। 2 मामले NDPS एक्ट के तहत और कई अन्य गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related Topic:#Delhi police

और पढ़ें