दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया के सेक्टर-3 में कूलर की घास बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार की सुबह अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे के वक्त फैक्ट्री के अंदर 9 मजदूर फंस गए, जिन्हें दिल्ली फायर सर्विस के जवानों ने धुएं के बीच से बिना किसी चोट के सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह घटना सुबह-सुबह की है जब सब लोग सो रहे थे और आग की लपटों ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया था।
दिल्ली फायर सर्विस के कंट्रोल रूम को सुबह ठीक 3:16 मिनट पर फैक्ट्री में आग लगने की इमरजेंसी कॉल मिली थी। जानकारी मिलते ही दमकल विभाग ने तुरंत एक्शन लिया और बिना कोई वक्त गंवाए 8 फायर टेंडर्स यानी आग बुझाने वाली गाड़ियां और 48 दमकल कर्मियों की टीम को मौके पर भेजा। फैक्ट्री में कूलर की सूखी घास बनने के वजह आग बहुत तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल गई थी और बेसमेंट सहित हर तरफ धुआं भर गया था जिससे अंदर फंसे लोगों का दम घुट रहा था।
यह भी पढ़ें: पत्नी को 'डायन' बोलकर मार रहे थे लोग, ढाल बन गया पति लेकिन जान गंवा दी
मजदूरों का बचाव
धुएं के कारण अंदर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था फिर भी दमकल कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर अंदर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और वहां फंसे सभी 9 मजदूरों को समय रहते बिल्कुल सही-सलामत बाहर निकाल लिया जिससे किसी को कोई चोट नहीं आई।
यह भी पढ़ें: पूर्व सरपंच राम सिंह के एक्सीडेंट का झूठ, कार की पिछली सीट ने खोला कत्ल का राज
इसके बाद दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह लगभग 5:00 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। अधिकारियों के मुताबिक अगर थोड़ी भी देरी होती तो आग पास की दूसरी फैक्ट्रियों में फैल सकती थी फिलहाल स्थानीय पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग लगने के असली वजह की जांच कर रही हैं।