दिल्ली के ज्योति नगर के एक जिम में 24 मार्च को एक शख्स की मौत हो गई है। यह शख्स दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल था। हेड कांस्टेबल हर सुबह की तरह 24 मार्च को भी जिम गए थे, जहां वह एक्सरसाइज करते हुए अचानक बेहोश हो गए थे। इसके बाद जिम में मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले गए। अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल जांच के बाद हेड कांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल पाएगी।
मृतक हेड कांस्टेबल का नाम सुभाष बालियान है। 2010 से ही वह दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के तौर पर काम कर रहे थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुभाष का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि सुभाष की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है लेकिन इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है कि मौत किस वजह से हुई है।
यह भी पढ़ें: 2 हाथ, 2 सिर लेकिन एक ही दिल, जुड़वा बच्चों को देखकर मां की मौत
सुभाष को एक्सरसाइज करने का शौक था
सुभाष बालियान को एक्सरसाइज करने का बेहद शौक था। उन्होंने 14 मार्च को अपने इंस्टाग्राम पर जिम की फोटो शेयर की थी, जिसके कैप्शन में लिखा था कि 'सारे शौक खत्म कर दिए मैंने, बस एक जिम है जहां जाना शौक है।' इससे साफ होता है कि सुभाष बालियान को जिम में एक्सरसाइज करने का शौक था। अब इसी शौक के दौरान सुभाष की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक 24 मार्च की सुबह लगभग 7:24 बजे ज्योति नगर इलाके में शिव मंदिर के पास क्रॉस जिम में यह घटना हुई, जहां एक्सरसाइज करते समय सुभाष को अटैक आया और वह बेहोश हो गए।
यह भी पढ़ें: नशे के लिए पत्नी से मांगे पैसे, नहीं मिले तो इंजेक्शन लगाकर कर दी हत्या
अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
सुभाष के बेहोश होने के बाद उन्हें तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने इलाज के बाद सुभाष को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को सुभाष के भतीजे को सौंप दिया गया है। डॉक्टरों का मानना है कि हार्ट अटैक की वजह से सुभाष की जान गई लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हो जाएगा कि सुभाष की मौत की असली वजह क्या है।