साहित्य, सिनेमा और किस्सों के शौकीन हैं? दिल्ली का 'काफिला-ए-दास्तान' और 'वॉक-ए-दिल्ली' आपका इंतजार कर रहा है। 20 सितंबर को दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित पार्टीशन म्यूजियम में आप चले आइए। यहां 'हेरिटेज लिटरेचल वॉक' हो रहा है, जहां एक बढ़कर एक गेस्ट, आपके आने का इंतजार कर रहे हैं।
कश्मीरी गेट स्थित 'पार्टिशन म्यूजियम' और 'दारा शिकोह' लाइब्रेरी में हेरिटेज लिटरेचर वॉक की झलकियां आपको दिख जाएंगी। दास्तान-ए-पार्टीशन के कार्यक्रम में कई दिग्गज हिस्सा ले रहे हैं।
कार्यक्रम कहां और कब हो रहा है?
'काफिला-ए-दास्तान' और 'वॉक-ए-दिल्ली' का यह कार्यक्रम 20 सितंबर 2026 को रविवार सुबह 10 बजे दल्ली के कश्मीरी गेट में आयोजित हो रहा है।
फीस कितनी है?
यहां आने के लिए सिर्फ आपको 800 रुपये देने होंगे। यह एक सहयोग है, जो इस आयोजन को और भव्य बनाएगा। यह कार्यक्रम पार्टिशन म्यूजियम और दारा शिकोह लाइब्रेरी के सहयोग से हो रहा है।
क्यों आना चाहिए?
हेरिटेज वॉक में प्रतिभागी पार्टिशन म्यूजियम में विभाजन से जुड़ी दास्तानों को सुन और समझ सकते हैं। कार्यक्रम में करीब 200 साल पुराने सेंट जेम्स चर्च की कहानी भी शामिल है। करीब 100 साल पुरानी एक दुकान पर पंगत लगेगी। यहां आप खाना भी खा सकते हैं, लस्सी भी पी सकते हैं।

हेरिटेज वॉक में क्या होगा?
हेरिटेज वॉक में विभाजन के किस्से होंगे, कहानियां होंगी, कई लोग अपनी स्मृतियां साझा कर सकेंगे। इस वॉक में हिस्सा लेने के लिए सिर्फ 15 लोग ही रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अगर आप आयोजकों से संपर्क करना चाहते हैं तो 9810018793 कॉल कर सकते हैं।