logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में 11 सितंबर को रहेगी छुट्टी, BRICS समिट के चलते बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के चलते 11 सितंबर को दिल्ली और नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। सरकार ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के कारण यह फैसला लिया है।

Delhi LG announces holiday on 11th September 2026 due to BRICS Summit

इंडिया गेट, Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन को देखते हुए 11 सितंबर 2026 को दिल्ली और नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। सरकार के मुताबिक, यह फैसला सम्मेलन के बड़े स्तर, सुरक्षा और इससे जुड़ी व्यापक व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि आम लोगों को कम से कम परेशानी हो।

 

दिल्ली सरकार 11 सितंबर को अपने सभी सरकारी दफ्तरों, स्वायत्त संस्थानों और सरकारी कंपनियों में पहले ही छुट्टी का ऐलान कर चुकी है। BRICS बिजनेस फोरम और 18वां BRICS लीडर्स समिट 11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा। इस दौरान राजधानी में सुरक्षा और ट्रैफिक को लेकर खास इंतजाम किए जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें: 'तलाक के बिना लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अवैध', इलाहाबाद हाई कोर्ट

भारत की अध्यक्षता में हो रहा सम्मेलन

भारत ने 1 जनवरी 2026 को BRICS की अध्यक्षता संभाली थी। भारत की अध्यक्षता में अब तक 25 से ज्यादा शहरों में 350 से अधिक बैठकें और बड़े कार्यक्रम हो चुके हैं। इन बैठकों में राजनीति और सुरक्षा, आर्थिक और वित्तीय सहयोग के साथ-साथ संस्कृति और लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई है।

भारत चौथी बार करेगा अध्यक्षता

भारत BRICS का संस्थापक सदस्य है। इससे पहले वह 2012, 2016 और 2021 में इस संगठने की अध्यक्षता कर चुका है। साल 2026 में भारत चौती बार BRICS की अध्यक्षता कर रहा है। इस साल BRICS की स्थापना के 20 साल भी पूरे हो रहे हैं। ऐसे में 11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में होने वाला शिखर सम्मेलन भारत के लिए अहम कूटनीतिक आयोजन माना जा रहा है। सम्मेलन के दौरान राजधानी में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कई स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

Related Topic:#Delhi News#BRICS

और पढ़ें