MCD उपचुनावों के नतीजों से BJP, AAP और कांग्रेस तीनों क्यों खुश?
दिल्ली नगर निगम के 12 वार्ड में 3 दिसंबर को चुनाव हुए थे। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के त्रिकोणीय मुकाबलों के नतीजे क्या कह रहे हैं, पढ़िए।

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव। (Photo Credit: PTI)
दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्ड में उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। इन 12 सीटों में बीजेपी पहले 9 सीटों पर काबिज थी, 2 सीटें कम हो गईं। आम आदमी पार्टी ने 3 सीटें हासिल कीं और कांग्रेस ने एक सीट हासिल की है। एक निर्दलीय उम्मीदवार को भी जीत मिली है। भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के त्रिकोणीय मुकाबले के नतीजों का हर किसी को इंतजार था। तीनों दलों ने, सभी वार्डों में बिना किसी गठबंधन के अपने उम्मीदवार उतारे थे। आम आदमी पार्टी ने जहां अपना घटा जनाधार वापस पाने की कोशिश की है, वहीं बीजेपी नेताओं ने कोशिश की है कि उनका दबदबा बरकरार रहे।
दिल्ली विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत से जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के लिए यह अग्निपरीक्षा रही। बीजेपी ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की, 2 गंवा दिया। दिल्ली में यह लड़ाई आम आदमी पार्टी बनाम भारतीय जनता पार्टी की रही। आम आदमी पार्टी, अपनी सियासी ताकत वापस पाने की कोशिशों में जुटी थी, 3 सीटों पर आ गई। कांग्रेस ने एक बार फिर से अपनी जड़ें जमाने की कोशिश की लेकिन बहुत बड़ी कामयाबी नहीं मिली।
MCD के 12 वार्ड के लिए हो रहे उपचुनाव में 26 महिलाओं ने चुनाव लड़ा था। कुल 51 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। बीजेपी ने कुल 8 महिला उम्मीदवारों को उतारा था, जिनमें 7 चुनाव जीत गईं। आम आदमी पार्टी ने 6 और कांग्रेस ने 5 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया था। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की एक भी महिला नहीं जीती है।
तीनों दल खुश क्यों हैं?
बीजेपी इसलिए खुश है कि इस उपचुनाव में भी सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी ही है। आमतौर पर उपचुनाव बीजेपी के लिए अच्छे नहीं साबित हैं लेकिन 7 प्रत्याशी पार्षद चुने गए। आम आदमी पार्टी इसलिए खुश है कि विधानसभा चुनावों में करारी हार मिलने के बाद एक बार फिर पार्टी ने 3 सीटें बचा ली हैं। कांग्रेस को भी एक सीट पर कामयाबी मिली, दिल्ली में लगातार कांग्रेस का प्रदर्शन शून्य रहा है। इस जीत को दिल्ली कांग्रेस के लिए अहम माना जा रहा है।
कौन कहां से जीता, देखिए लिस्ट
- बीजेपी
द्वारका बी: मनीषा देवी
विनोद नगर: सरला चौधरी
अशोक विहार: वीना असीजा
ग्रेटर कैलाश: अंजुम मंडल
ढिचाऊं कलां: रेखा रानी
शालीमार बाग (बी): अनीता जैन
चांदनी चौक: सुमन कुमार गुप्ता - AAP
दक्षिण पुरी: राम स्वरूप रंजोला
मुंडका: अनिल
नारायणा: राजन अरोड़ा - कांग्रेस
संगम विहार ए: सुरेश चौधरी - निर्दलीय
चांदनी महल: मोम्मद इमरान, AIFB
नतीजे क्या रहे, आइए जानते हैं-
पढ़ें पल-पल की अपडेट-
Live Updates
2025-12-03T11:10
निर्दलीय कौन जीता?
चांदनी महल: मोम्मद इमरान, AIFB
2025-12-03T11:10
कांग्रेस को कहां जीत मिली?
संगम विहार ए: सुरेश चौधरी, कांग्रेस
2025-12-03T11:10
AAP ने कहां जीता?
दक्षिण पुरी: राम स्वरूप रंजोला, मुंडका: अनिल, नारायणा: राजन अरोड़ा
2025-12-03T11:10
बीजेपी की जीती हुई 7 सीटें कौन सी हैं?
द्वारका बी: मनीषा देवी, बीजेपी विनोद नगर: सरला चौधरी, बीजेपी अशोक विहार: वीना असीजा, बीजेपी ग्रेटर कैलाश: अंजुम मंडल, बीजेपी ढिचाऊं कलां: रेखा रानी, बीजेपी शालीमार बाग (बी): अनीता जैन, बीजेपी चांदनी चौक: सुमन कुमार गुप्ता, बीजेपी
2025-12-03T10:53
12 सीटों पर आए नतीजे, बीजेपी, कांग्रेस और AAP तीनों खुश
दिल्ली MCD चुनाव में 12 सीटों पर नतीजे सामने आ चुके हैं। बीजेपी ने 7 सीटें हासिल की हैं, पहले बीजेपी का इन 12 सीटों में 9 पर दबदबा था। आम आदमी पार्टी ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने 1 सीट पर जीत दर्ज की है। एक निर्दलीय उम्मीदवार भी जीता है। बीजेपी के लिए यह झटका है।
2025-12-03T10:13
शालीमार, चांदनी चौक में BJP, दक्षिणपुरी में AAP उम्मीदवार की जीत
चांदनी चौक नगर निगम सीट से बीजेपी उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता को जीत मिली है। आम आदमी पार्टी के राम स्वरूप कन्नौजिया को दक्षिणपुरी सीट से जीत मिली है। बीजेपी की अनीता जैन ने शालीमार बाग से बाजी जीत ली है।
2025-12-03T09:46
शुरुआती रुझानों में BJP 6 वार्ड में आगे
BJP अभी 12 में से छह वार्ड में आगे चल रही है। BJP उपचुनाव के शुरुआती नतीजों में शालीमार बाग, द्वारका, ग्रेटर कैलाश, मुंडका, विनोद नगर, अशोक विहार और दिचाओं कलां समेत 12 MCD वार्ड में से छह में आगे चल रही है।
2025-12-03T09:36
कांग्रेस के 12 उम्मीदवार कौन हैं?
मुंडका: के मुकेश शालीमारबाग: सरिता कुमारी अशोक विहार: विशाखा रानी चांदनी चौक: अजय कुमार जैन चांदनी महल: कुंवर शहजाद अहमद द्वारका बी: सुमिता मलिक दिचाऊं कलां: रश्मि शर्मा नारायणा: मनोज तंवर संगम विहार ए: सुरेश चौधरी दक्षिण पुरी: विक्रम ग्रेटर कैलाश: शिखा कपूर विनोद नगर: विनय शंकर दुबे
2025-12-03T09:34
आम आदमी पार्टी के 12 प्रत्याशी कौन हैं?
आम आदमी पार्टी दक्षिण पुरी: रामस्वरूप कनौजिया संगम विहार (A): अनुज शर्मा ग्रेटर कैलाश: ईसान गुप्ता विनोद नगर: गीता रावत शालीमार बाग (B): बबीता अहलावत अशोक विहार: सीमा विकास गोयल चांदनी चौक: हर्ष शर्मा चांदनी महल: मुद्दसिर उस्मान द्वारका (B): राजबला सहरावत मुंडका: अनिल लाकड़ा नारायणा: राजन अरोड़ा दिचाऊं कलां: नीतू केशव चौहान
2025-12-03T09:34
बीजेपी के 12 उम्मीदवार कौन हैं?
मुंडका: जयपाल सिंह सरल शालीमार बाग (B): अनीता जैन अशोक विहार: वीना असीजा चांदनी चौक: सुमन कुमार गुप्ता चांदनी महल: सुनील शर्मा द्वारका बी: मनीषा राजपाल सहरावत दिचाऊं कलां: रेखा आर नारायणा: चंद्रकांता शिवानी दक्षिणपुरी: रोहिणी राज संगम विहार (A): सुभ्रजीत गौतम ग्रेटर कैलाश: अंजुम मंडल विनोद नगर: सरला चौधरी
2025-12-03T09:34
VIP सीटें कौन सी हैं?
शालीमार बाग: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सीएम बनने से पहले यहां से पार्षद थीं। द्वारका बी: बीजेपी सांसद कमलजीत सहरावत यहां से पार्षद थीं।
2025-12-03T09:34
जिन 12 सीटों पर हो रहे उपचुनाव, उन पर किसका दबदबा था?
जिन 12 सीटों पर उचुनाव हो रहे हैं, उनमें बीजेपी के पास 9 सीटें और आम आदमी पार्टी के पास 3 सीटें थीं। शालीमार बाग-रेखा गुप्ता (अब मुख्यमंत्री) द्वारका बी-कमलजीत सहरावत (अब पश्चिमी दिल्ली सांसद) ग्रेटर कैलाश-शिखा राय (अब विधायक) ढिचाऊं कलां-नीलम पहलवान (अब विधायक) नारायणा-उमंग बजाज (अब विधायक) संगम विहार-चंदन चौधरी (अब विधायक) विनोद नगर- रविंद्र नेगी (अब विधायक) अशोक विहार-पूनम भारद्वाज (अब विधायक) मुंडका-गजेंद्र दराल (अब विधायक) आम आदमी पार्टी इन 3 सीटों पर काबिज थी चांदनी महल- आले मोहम्मद इकबाल चांदनी चौक- पुनरदीप साहनी दक्षिणपुरी-प्रेम चौहान
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap




