कई दिनों के इंतजार के बाद दिल्ली-NCR में मंगलवार 28 जुलाई को मानसून ने जोरदार दस्तक दी। सुबह से ही राजधानी के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। इस वजह से आउटर रिंग रोड, NH-8 और शंकर विहार समेत कई जगहों पर जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए दिल्ली में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। बारिश के चलते दिल्ली के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटों तक बादल छाए रहेंगे, मध्यम बारिश होगी और तेज हवाओं के साथ आंधी भी आ सकती है। रात के समय भी बारिश की आशंका है। इसके अलावा, 29 जुलाई को भी दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़: भारी बारिश के बीच करंट लगने से पंजाब यूनिवर्सिटी की छात्रा की मौत
बारिश के बाद लंबा जाम, सड़कों पर भरा पानी
आज सुबह से हो रही बारिश के चलते दिल्ली-NCR के कई इलाकों में जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला। सदर बाजार, पार्लियामेंट और मंडी हाउस समेत कई इलाकों में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। बारिश के चलते आउटर रिंग रोड, पृथ्वीराज रोड और NH-8 के शंकर विहार इलाके में वाहनों की रफ्तार थम गई। इसके अलावा नोएडा के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास डिवाइडर का करीब 50 मीटर लंबा स्लैब भारी बारिश के बीच ढह गया।
दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर बारिश का हाल
पृथ्वीराज रोड पर मूसलाधार बारिश का वीडियो
NH-8 पर दिखा लंबा ट्रैफिक जाम
नोएडा सेक्टर-16 में डिवाइडर धंसा
मंडी हाउस में मूसलाधार बारिश
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
दिल्ली में मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को दोपहर के दौरान ज्यादातर जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी है। आईएमडी के मुताबिक, रात के समय भी कई जगहों पर बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं अगले कुछ घंटों तक राजधानी में बादल छाए रहने, भारी बारिश, आंधी और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया जा रहा है। आईएमडी के मुताबिक, 29 जुलाई को भी दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश की संंभावना है।