logo

मूड

ट्रेंडिंग:

6 सेकेंड वाला ये ENO पहुंचा सकता है ऊपर! दिल्ली में पकड़ी गई नकली फैक्ट्री

दिल्ली पुलिस को मंगलवार को छापेमारी करके ENO पाउडर और NESCAFE कॉफी बनाने की दो अवैध फैक्ट्रियां पकड़ी हैं।

fake eno factory

नकली ENO फैक्ट्री। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को मधु विहार इलाके में नकली ENO और Nescafe कॉफी बनाने वाले गिरोह को पकड़ा है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए इस संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया। 

 

क्राइम ब्रांच ने मौके से भारी मात्रा में ENO और नेस्केफे बनाने का नकली सामान बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने तैयार माल भी मौके से बरामद किया। पुलिस को तकरीबन 1 लाख ENO के सैशे, 50 हजार नकली नेस्केफे कॉफी के सैशे, 500 किलो कॉफी पाउडर, पैकेजिंग मशीनें और दो ड्रम एसिड सहित कच्चा माल मिला है।

 

यह भी पढ़ें: शुगर कम करने वाले और वजन घटाने वाले सावधान, गुरुग्राम में बन रही नकली Mounjaro

दो अवैध फैक्ट्रियां

दिल्ली पुलिस को छापेमारी में ENO पाउडर और NESCAFE कॉफी बनाने की दो अवैध फैक्ट्रियां पकड़ी हैं। दरअसल, गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने मधु विहार दो फ्लैट में छापेमारी की। यहां पहले से ही नकली माल से ब्रांडेड ENO बनाया जा रहा था। छापेमारी में मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में मंहगी होगी बिजली! सरकार कहां से लाएगी 30 हजार करोड़ रुपये?

आरोपी कौन हैं?

पुलिस ने आरोपी नितिन भारद्वाज, संजय बंसल, उत्तम दास, पापाई दास को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि ये नकली सामान देशभर में सप्लाई किए जा रहे थे, जिससे लोगों की सेहत को गंभीर खतरा पैदा हो सकता था। ऐसे में ग्राहक कई बार ENO पीने के बाद सोचते होंगे कि इसे पीकर भी पेट की गैस क्यों नहीं जाती। कहीं ऐसा तो नहीं कि आप भी नकली वाला ENO पी रहे हों।

 

मुख्य आरोपी नितिन भारद्वाज को देहरादून से और संजय बंसल को कश्मीरी गेट के पास से गिरफ्तार किया गया है।


और पढ़ें