logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में अब NSA लगा दिया जाएगा? पुलिस ने बताई वायरल दावे की सच्चाई

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के बीच NSA को लेकर वायरल दावों पर दिल्ली पुलिस ने सफाई दी। पुलिस ने कहा कि आयुक्त को मिली शक्तियां नई नहीं हैं और इनका मौजूदा आंदोलन से कोई संबंध नहीं है।

Delhi Police fact check on NSA

जतंर-मंतर पर जारी CJP आंदोलन, Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) को लेकर सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्टों में तेज बहस छिड़ गई। दावा किया गया कि प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त को NSA के तहत विशेष शक्तियां दी गई हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस दावों को भ्रामक बताते हुए स्पष्ट किया है कि यह कोई नया फैसला नहीं है और इसका मौजूदा आंदोलन से कोई संबंध नहीं है।

 

पुलिस का कहना है कि NSA के तहत पुलिस कमिश्नर को मिली शक्तियों का सिर्फ नियमित रिन्यूअल किया गया है, जो हर तीन महीने में होता है। पुलिस के मुताबिक, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट में इसे CJP आंदोलन से जोड़कर दिखाया गया, जबकि इस रिन्यूअल का आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: '50 ग्राम पाउडर से फंसा देंगे', छात्रों को धमकाने वाले सिपाही को हटाया गया

पुलिस ने बताई वायरल दावे की सच्चाई

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि सोशल मीडिया पर एक भ्रामक दावा फैलाया जा रहा है। इसमें कहा जा रहा है कि दिल्ली पुलिस आयुक्त को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत खास तौर पर CJP के चल रहे प्रदर्शन को दबाने के लिए लोगों को हिरासत में लेने की शक्तियां दी गई हैं। दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि यह दावा पूरी तरह भ्रामक है। पुलिस का कहा है कि जिस NSA को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है वह कोई नया आदेश नहीं है।

 

यह सिर्फ NSA के तहत मिलने वाली शक्तियों का नियमित रिन्यूअल है जो हर तीन महीने में सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किया जाता है। इस बार भी यह आदेश 7 जुलाई 2026 को जारी किया गया था और यह 19 जुलाई 2026 से 18  अक्तूबर 2026 तक लागू रहेगा। यानी CJP का प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही यह आदेश जारी हो चुका था। पुलिस ने साफ किया कि हाल की घटनाओं को देखते हुए न तो कोई खास अनुरोध किया गया और न ही कोई नया या अलग आदेश जारी किया गया है।

 

यह भी पढ़ें: 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' योजना से बिहार में 161 खिलाड़ियों को मिली सरकारी नौकरी

 

दिल्ली पुलिस ने साफ कहा है कि यह सिर्फ एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है। इसका मौजूदा प्रदर्शनों से कोई लेना-देना नहीं है। सोशल मीडिया पर जो दावे वायरल हो रहे हैं, वे इस नियमित आदेश को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

जंतर-मंतर पर बढ़ा तनाव

इस बीच जतंर-मंतर पर जारी CJP आंदोलन के दौरान बुधवार देर रात संसद मार्ग के पास द पार्क होटल के पास प्रदर्शनकारियों और सुरक्ष बलों के बीच झड़प हो गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। वहीं, कुछ प्रदर्शनकारियों पर पुलिस पर पथराव करने का आरोप भी लगा। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन मध्य दिल्ली के कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दीं।


और पढ़ें