logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'गाली देने वालों का नाम, पता बताइए', अब दिल्ली पुलिस ने X को लिखी चिट्ठी

दिल्ली पुलिस ने X को चिट्ठी लिखकर उससे उन हैंडल्स के बारे में जानकारी मांगी है जिन्होंने गाली-गलौज वाले पोस्ट किए थे। साथ ही, ऐसे पोस्ट हटाने को भी कहा है। 

ai generated image of delhi police

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि जिन छात्रों के खिलाफ आपराधिक केस नहीं है, उन्हें रिहा किया जाए। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X को एक चिट्ठी लिखी है। दिल्ली पुलिस ने अपील की है कि जिन पोस्ट में संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है, उन्हें हटा जिया जाए। इतना ही नहीं, दिल्ली पुलिस ने ऐसी पोस्ट करने वालों के नाम, पता और ईमेल आईडी जैसी जानकारी भी मांगी है। 

 

दिल्ली पुलिस ने यह चिट्ठी जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन और उस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , तत्कालीन शिक्षा मंत्री और कई नेताओं को गंदी-गंदी गालियां दिए जाने और इनके वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के संबंध में लिखी हैं। दिल्ली पुलिस ने X से कहा है कि इस तरह के वीडियो और पोस्ट को हटा दिया जाए जिनमें संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक, विद्वेषपूर्ण और अपमानसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। 

 

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT ने तेज की जांच, अनिल मिश्रा से होगी पूछताछ

 

दिल्ली पुलिस ने क्या-क्या कहा है?

दिल्ली पुलिस ने सबसे पहले तो गाली वाली पोस्ट या वीडियो हटाने को कहा है। इसके अलावा, ऐसे पोस्ट करने वाले हैंडल चलाने वाले लोगों के नाम, पता, उनकी ईमेल आईडी जैसी जानकारी भी मांगी गई है। साथ ही, टाइम और डेट स्टैंप के साथ लॉगिन और लॉगआउट डीटेल भी मांगी गई है। दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा है कि अगर कोई और जानकारी हो जो जांच में सहयोग कर सके तो उसे भी शेयर करें।

 

यह भी पढ़ें: एक बयान पर प्रियंका गांधी और अनुराग ठाकुर भिड़े, कौन हैं प्रोफेसर कामकोटी?

 

इतना ही नहीं, दिल्ली पुलिस ने कहा है कि ऐसे पोस्ट और वीडियो से संबंधित डीटेल को भविष्य के लिए भी सुरक्षित रखा जाए। साथ ही, भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) की धारा 63 (4) के तहत सर्टिफिकेट भी मांगा है। बता दें कि 27 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म से कहा था कि वे गाली वाले पोस्ट और वीडियो डिलीट कर दें। खासकर उन वीडियो को हटाने को कहा गया था जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गालियां दी गई थीं।

Related Topic:#Delhi police

और पढ़ें