logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में साल का दूसरा सबसे गर्म दिन, पारा पहुंचा 33.5 डिग्री

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा था।

Delhi temperature today

दिल्ली में आई गर्मी। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देश की राजधानी दिल्ली में अब गर्मी ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। राजधानी में बुधवार को इस साल का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा दर्ज किया गया। मौजम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.6 डिग्री ज्यादा है। 

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी में मंगलवार को इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जब पारा 34.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री ज्यादा है। 

 

यह भी पढ़ें: हरिद्वार में मुस्लिमों ने होली पर जुमे की नमाज पढ़ने का समय बदला

 

न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा

 

वहीं, दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा था। दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 77 से 36 फीसदी के बीच रहा। मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और रात में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 18 डिग्री सेल्सियस और 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें: PAK आर्मी ने मार गिराए सभी BLA विद्रोही, यात्रियों को सुरक्षित बचाया

 

एक्यूआई 228 पर पहुंचा
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 228 पर पहुंच गया। यह खराब श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है। 

Related Topic:#Delhi News#Heatwave

और पढ़ें