logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम को कोर्ट ने दी 10 दिन की अंतरिम जमानत

दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम को कोर्ट ने 10 दिन के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। अंतरिम जमानत की वजह यह है कि शरजील के भाई की शादी होनी है।

Sharjeel Imam

शरजील इमाम, Photo Credit- X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

दिल्ली की एक अदालत ने दंगों के आरोपी शरजील इमाम को अंतरिम जमानत दे दी है। शरजील इमाम 2020 के दिल्ली दंगों के आरोपी हैं, जो कई साल से जेल में बंद हैं। यह अंतरिम जमानत केवल 10 दिनों की है। कोर्ट ने शरजील इमाम को जमानत इसलिए दी है ताकि वह अपने भाई की शादी में शामिल हो पाएं।

 

दिल्ली कोर्ट का यह फैसला सोमवार को आया है। यह फैसला जज समीर बाजपेयी ने लिया है। जानकारी के लिए बता दें कि सरजील इमाम के वकील ने 6 हफ्तों के लिए अंतरिम जमानत की मोहलत मांगी थी लेकिन जज ने 10 दिन की ही जमानत दी है। शरजील इमाम को 20 से 30 मार्च तक अंतरिम जमानत की इजाजत दी गई है।

 

यह भी पढ़ें: 7 की सिगरेट ली और 5 रुपये दिए, 2 रुपये मांगने पर काट ली दुकानदार की अंगुली

 

इससे पहले भी जनवरी में शरजील इमाम के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत की अर्जी दी थी लेकिन कोर्ट ने इस अर्जी को खारिज कर दिया था। उनके साथ उमर खालिद की जमानत की अर्जी भी खारिज की गई थी। अब सवाल उठता है कि दिल्ली दंगों को लेकर  शरजील इमाम पर क्या आरोप लगे थे और दिल्ली दंगों में क्या हुआ था।

 

दिल्ली दंगों में क्या हुआ था?

2020 में नागरिकता संशोधन कानून (NRC) को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा था। पहले यह विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण चल रहा था लेकिन एक दिन शांतिपूर्ण प्रदर्शन हिंसा में बदल गया। इस हिंसा में कई लोगों की मौत हो गई थी। आंकड़ों के मुताबिक इन दंगों में 50 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 700 लोग घायल हो गए थे।

 

यह भी पढ़ें: पति को 63 कॉल और 47 मैसेज किए, जवाब नहीं मिला और जान चली गई

दंगों को लेकर शरजील इमाम पर क्या आरोप लगे?

सीएए (नागरिकता संशोधन अधिनियम कानून) और एनआरसी कानून को लेकर लोग विरोध कर रहे थे। इसका विरोध प्रदर्शन शाहीन बाग में कई लोग कर रहे थे, जिसका तथाकथित तौर पर नेतृत्व शरजील इमाम कर रहे थे। उनके अलावा जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद भी विरोध प्रदर्शन में शामिल थे। इसके बाद यहां हिंसा होने लगी थी जिसमें दिल्ली की शांति भंग हो गई थी। इस हिंसा को लेकर शरजील इमाम पर आरोप लगा था कि हिंसक दंगे कराने के लिए शरजील इमाम ने पहले से पूरी प्लानिंग की थी, जिस वजह से वह इतने दिनों से जेल में बंद हैं।

Related Topic:#State News

और पढ़ें