logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली के सुभाष नगर में कार ने डिलीवरी ब्वॉय को मारी टक्कर, मौके पर मौत

दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने एक डिलीवरी ब्वॉय को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

subhash nagar accident

घटनास्थल की फोटो। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राजधानी दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने एक डिलीवरी ब्वॉय को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना शनिवार तड़के करीब 3 बजे हुई। दिल्ली पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार को भी जब्त कर लिया है।

 

घटनास्थल की आई तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार की टक्‍कर कितनी भीषण थी। टक्कर के बाद कार के सभी एयरबैग खुल गए। ऐसा तभी होता है, जब टक्‍कर बेहद भयानक हो। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्‍सा पूरा डैमेज हो गया है। 

 

यह भी पढ़ें: 'हम मुसलमान हैं और वह सैनी', प्यार करने पर भाई ने सगी बहन को मार डाला

 

 

 

ड्राइवर नशे की हालत में था?

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार का ड्राइवर नशे की हालत में था और बेहद तेज रफ्तार से कार चला रहा था। डिलिवरी ब्वॉय अपनी बाइक पर एक ऑडर डिलिवर करने जा रहा था, इी दौरान बेकाबू कार ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्‍कर मार दी।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुईं डीपीओ अनीता कुमारी

 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि, ड्राइवर नशे में था, इसके बारे में पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।

Related Topic:#Delhi News

और पढ़ें