logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में तपती धूप से मिलेगी राहत, मंगलवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी

सोमवार को दिल्ली के कई इलाकों में बादल छाए रहे लेकिन गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने अब मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Delhi weather report today

एक आदमी खुद को प्लास्टिक शीट से ढके हुए, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

दिल्ली में सोमवार को मौसम ज्यादातर बादलों से ढका रहा लेकिन इसके बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। राजधानी के कई इलाकों में तापमान सामान्य से थोड़ा कम जरूर रहा लेकिन गर्मी का असर दिनभर महसूस किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार के लिए बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी का येलो अलर्ट जारी किया है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन पर अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 2 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से थोड़ा अधिक दर्ज किया गया।

 

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर: नरौली बालगृह से मूकबधिर समेत 10 बच्चे लापता, सुरक्षा पर उठे सवाल

 

दिल्ली के पालम और आया नगर इलाकों में भी तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। पालम में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री और आया नगर में 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज और लोधी रोड स्टेशन पर भी तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि तापमान थोड़ा कम था लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली।

मंगलवार को बारिश और तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है और येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। विभाग ने लोगों को मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

 

यह भी पढ़ें: बेटी ने किया प्रेम विवाह, अर्थी निकाल श्मशान में दाह संस्कार; अब होगा श्राद्ध

हवा की क्वालिटी अब मध्यम स्तर पर

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की 24 घंटे की औसत वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई और औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 131 रहा। आपको बता दें कि CPCB के अनुसार, 0 और 50 के बीच AQI को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बेहद खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है।


और पढ़ें