देश की राजधानी दिल्ली से आए एक सनसनीखेज मामले में महिला ने अपने 'प्रेमी' से शादी करने वाली पड़ोसी युवती पर एसिड अटैक कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला पर आरोप है कि उसने अपनी 21 साल की पड़ोसी पर एसिड फेंक दिया।
एसिड अटैक में पीड़ित युवती का चेहरे झुलस गया, जिसके बाद उसे गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। ईलाज के बाद डॉक्टरों ने बताया है कि पीड़िता की आंखें खराब हो गई हैं, उसे खबर देखने में परेशानी हो रही है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ में फटे 50 सिलेंडर, 280 झुग्गियां जलकर राख; 1,000 लोग बेघर
तेग बहादुर हॉस्पिटल में भर्ती
दिल्ली पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि घटना गोकलपुरी की है। पुलिस को मंगलवार दोपहर को एसिड अटैक की जानकारी मिली। इंदिरा विहार इलाके में मौके पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि पीड़िता को उसके परिवार वाले गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल ले गए।
यह भी पढ़ें: लखनऊ में लगी भीषण आग, 10 किमी दूर से दिख रही; डिप्टी CM मौके पर पहुंचे
पीड़िता की शादी 19 अप्रैल को तय थी
पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शादी 19 अप्रैल को तय थी। होने वाले दूल्हे के साथ कथित तौर पर रिलेशनशिप में रहने वाली एक आरोपी महिला ने उस पर एसिड फेंक दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है। गोकलपुरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
कैसे फेंका एसिड?
पीड़िता की बहन ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका और आरोपी महिला का परिवार पहले से एक दूसरे को जानता है। आरोपी अक्सर उनके घर आती थी। पीड़ित युवती की शादी 19 अप्रैल को तय थी। इससे पहले पाड़िता की मेहंदी थी। इसी दिन आरोपी महिला भी मेहंदी लगाने के लिए आई। वह अपने साथ में कुछ पेय पदार्थ लेकर आई थी। मेहंदी लगाने के बहाने उसने पीड़िता के चेहरे पर एसिड फेंक दिया और वहां अफरातफरी मच गई।