logo

ट्रेंडिंग:

'तुम्हारी बहन को मार दिया है, आकर लाश ले जाओ', पत्नी की हत्या कर साले को बताया

दिल्ली पुलिस की एक महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। पति के साथ झगड़े के बाद उसके पति ने उसे जान से मार दिया और फिर उसके भाई को फोन कर कहा कि आकर अपनी बहन की लाश ले जाओ।

Crime

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credtit: Freepik

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

दिल्ली पुलिस की एक महिला कॉन्स्टेबल की मंगलवार को गाजियाबाज के एक प्राइवेज अस्पताल में मौत हो गई। महिला पुलिसकर्मी को उसके पति ने उनकी मौत से पांच दिन पहले बुरी तरह मारा-पीटा था, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पीड़ित महिला की तलाश काजल के रूप में हुई है और महिला के परिवार वालों ने दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है।

 

काजल पर उसके पति ने कथित तौर पर डम्बल से हमला किया था और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका मोड़ स्थित उनके घर पर पीड़ित महिला के सिर को दरवाजे से पटक दिया गया था। इस घटना के बाद महिला को इलाज के लिए द्वारका के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। काजल के पति ने काजल के भाई को फोन कर बताया कि मैंने तुम्हारी बहन को मार दिया है और आकर इसकी लाश ले जाओ। इस मामले में पुलिस ने काजल के पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

 

यह भी पढ़ें: आवारा कुत्तों पर खर्च होंगे करोड़ों, पार्षदों को 2 करोड़, MCD बजट की बड़ी बातें

डॉक्टरों ने बताया ब्रेन डेड

महिला को सिर में गंभीर चोटें आई थीं और द्वारका के पास एक प्राइवेट अस्पताल में उस भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। इसके बाद परिवार वालों ने 25 जनवरी को उसे गाजियाबाद के नेहरू नगर में एक दूसरे प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया। हालांकि, परिवार और डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद काजल को बचाया नहीं जा सका। मंगलवार 27 जनवरी को सुबह करीब 6 बजे चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। 

दहेज उत्पीड़न के लगे आरोप

काजल की शादी 2023 में अंकुर चौधरी से हुई थी। दोनों का डेढ़ साल का एक बेटा भी है। पुलिस ने बताया कि काजल के परिवार ने  अंकुर चौधरी पर दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। परिवार का आरोप है कि अंकुर चौधरी उनकी बेटी काजल को पैसे और कार के रूप में दहेज की मांग कर रहा था और उसके लिए प्रताड़ित कर रहा था। 

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस अधिकारी आईपीएस मधुप तिवारी ने बताया, 'हमने हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया और काजल के पति अंकुर चौधरी को उसी रात गिरफ्तार कर लिया, जिस रात की यह घटना है। उसे दिल्ली की एक कोर्ट में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।' उन्होंने आगे कहा कि अब काजल की मौत हो गई है इसलिए अब केस को हत्या की कोशिश से बदलकर हत्या कर दिया गया है। 

प्रेम विवाह के बाद हत्या

काजल के भाई निखिल ने बताया कि उनकी बहन अंकुर चौधरी से ग्रेजुएशन के दौरान कॉलेज में मिली थी। इसके बाद दोनों को सरकारी नौकरी मिल गई। काजल दिल्ली पुलिस में और अंकुर डिफेंस मिनिस्ट्री में काम करने लगा था। इसके बाद दोनों ने नवंबर 2023 में शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों ने द्वारका में एक फ्लैट लिया और वहां शिफ्ट हो गए। निखिल ने बताया कि उन दोनों का एक बेटा भी है और घटना के समय उनका छोटा बेटा अपने नाना-नानी के घर पर था।

 

यह भी पढ़ें: भूत-प्रेत ठीक करने का दावा, धीरेंद्र शास्त्री की तुलना बजिंदर से क्यों होने लगी?

घटना के दिन हुआ था झगड़ा

निखिल ने बताया कि 10 जनवरी को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। अंकुर ने निखिल को फोन कर कहा था कि काजल उससे झगड़ा कर रही है। इसके बाद काजल ने निखिल को फोन किया और सारी बात बताई। इससे अंकुर को बुरा लगा और उसने काजल से फोन छिन लिया। निखिल ने कहा, 'अंकुर ने फोन छिन कर मुझसे कहा कि मैं कॉल रिकॉर्ड कर लूं क्योंकि वह अब मेरी बहन को मारने वाला है। इसके बाद मैंने उसके रोने की आवाज सुनी और कुछ देर में फोन कट गया।' 

 

निखिल ने बताया कि इस फोन के कुछ देर बाद अंकुर ने उन्हें फोन कर बाताय कि उसने मेरी बहन को मार दिया है और मैं दिल्ली आकर उसकी लाश ले जाऊं। निखिल ने बताया कि जब तक मैं दिल्ली आया तब तक अंकुर का परिवार वहां पहुंच चुका था और उन्होंने काजल को पास के एक अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap