logo

ट्रेंडिंग:

दिल्ली की सड़क पर लड़की को सरेआम मारे चाकू, खुद को भी किया घायल

दिल्ली में आपसी मनमुटाव के बाद एक युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया और खुद को भी उसी चाकू से घायल कर लिया। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है।

representative image

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

देश की राजधानी दिल्ली में सरेआम एक युवती को चाकू मारने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें एक युवक और युवती सड़क पर खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आसपास लोग भी खड़े हैं लेकिन कोई उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं कर सका। हमला करने वाले युवक ने लड़की को चाकू मारने के बाद खुद को भी घायल कर लिया। गंभीर हालत में दोनों को दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

 

यह घटना पश्चिम दिल्ली के किर्बी प्लेस बस स्टैंड के पास रविवार को हुई। 20 वर्षीय युवक ने सरेआम एक 19 वर्षीय युवती पर चाकू से कई बार हमला किया। इस वारदात के बाद युवक ने उसी चाकू से खुद को भी घायल कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े 9 बजे एक राहगीर ने उन्हें फोन करके इस घटना  की जानकारी दी थी। मौके पर पहुंची  पुलिस ने घटनास्थल से एक चाकू भी बरामद किया। 

 

यह भी पढ़ें: वक्फ बिल: समर्थन पर घर में लगाई आग, विरोध पर नजरबंद कर दिया

 

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘लड़की की गर्दन और पेट के बाएं हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं। घटनास्थल से एक चाकू बरामद किया गया है। दोनों (पीड़िता एवं हमलावर) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है।’  खबर लिखे जाने तक पुलिस ने दोनों का बयान दर्ज नहीं किया है क्योंकि दोनों की हालत गंभीर है और अभी उनका इलाज चल रहा है।


हमले की वजह क्या थी?

 

पुलिस की जांच के मुताबिक आरोपी युवक का नाम अमित है। अमित और पीड़िता पिछले एक साल से एक-दूसरे को जानते थे और दोनों के बीच किसी बात को लेकर हाल ही में विवाद हुआ था। पुलिस का कहना है कि आपसी मनमुटाव की वजह से ही अमित ने इस तरह से हमला किया। अधिकारी ने कहा, 'दोनों को डीडीयू (दीन दयाल उपाध्याय) अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है। आरोपी अमित के खिलाफ दिल्ली छावनी पुलिस थाने में बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 109 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।'

 

यह भी पढ़ें: भगवा झंडा लहराए, गेट पर चढ़े लोग; प्रयागराज में दरगाह पर क्या हुआ था?


सोशल मीडिया पर घटना की वीडियो वायरल 

 

इस बीच घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है। करीब 45 सेकंड के इस  वीडियो क्लिप में पुरुष और महिला खून से लथपथ हालत में सड़क के डिवाइडर पर बैठे दिखाई दे रहे हैं और उनके आसपास लोगों की भीड़ है। इस मामले की जांच जारी है। हालांकि, वीडियो इतना वीभत्स है कि हम वह वीडियो आपको नहीं दिखा सकते।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap