logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'गांजा पीकर स्टेज पर जाती हैं सपना चौधरी', धर्मेंद्र हुड्डा ने लगाए आरोप

धर्मेंद्र हुड्डा ने हरियाणवी डांसर सपना चौधरी पर आरोप लगाया कि वह सूखे नशे का सेवन करती हैं और गांजा पीने के बाद मंच पर परफॉर्म करती हैं।

sapna choudhary

सपना चौधरी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणवी डांसर और गायिका सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनके खिलाफ हरियाणा के सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र हुड्डा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि सपना चौधरी कथित तौर पर सूखे नशे का सेवन करती हैं और गांजा पीने के बाद मंच पर परफॉर्म करती हैं। हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में अभी तक कोई सार्वजनिक प्रमाण सामने नहीं आया है और न ही सपना चौधरी की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी की गई है।

 

सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं। धर्मेंद्र हुड्डा ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वे सपना को नशेड़ी  कहते है। इसके अलावा भी उन्होंने हरियाणवी सिंगर-डांसर सपना चौधरी के खिलाफ काफी कुछ कहा। धर्मेंद्र हुड्डा के इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस तेज हो गई है। कई लोग आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि बिना ठोस सबूत किसी कलाकार पर ऐसे आरोप लगाना उचित नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हारा कारोबारी, वहीं कर दी फायरिंग

धर्मेंद्र हुड्डा ने क्या कहा?

धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा, '25 जुलाई को हुई महम चौबीसी में हुई खाप पंचायत में हरियाणा के कलाकारों, खाप प्रतिनिधियों और सरपंचों से जो गलतियां हुई, उसके लिए माफी मांगी गई लेकिन सपना चौधरी ने माफी क्यों नहीं मांगी?' धर्मेंद्र हुड्डा सपना पर तंज कसते हुए कहते हैं कि उनकी ना तो घर परिवार की इज्जत है, ना ससुराल की इज्जत है, इसी कारण वह कुछ भी बोल देती है। धर्मेंद्र ने कहा कि सूखा नशा करने के बाद उन्हें (सपना चौधरी को) किसी से कोई मतलब नहीं होता।

 

धर्मेंद्र हुड्डा ने वीडियो में यह भी कहा, 'खाप से ऊपर जाकर अगर कोई सट्टे का प्रमोशन करने या नंगा नाच करने की कोशिश करेगा तो वह हरियाणा को चुनौती देगा। हरियाणा में बड़े बुजुर्गों की गलती भी थी, जो उन्हें स्टेज पर नचाते थे। मंदिरों के कार्यक्रम में नंगा नाच करवाते थे। अब बुजुर्गों ने अपनी गलती मान ली है। महिला कलाकारों को प्यार की भाषा समझ नहीं आती। उन्हें उनकी भाषा में समझाना पड़ता है।'

 

यह भी पढ़ें: नितिन राज सुसाइड केस में बड़ी कार्रवाई, आरोपी HOD एमके राम गिरफ्तार

 

सपना चौधरी को दिल्ली कोर्ट से घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम के तहत शुरू हुई कार्यवाही में अंतरिम सुरक्षा मिली है। हालांकि, कोर्ट ने उनके पति को सुनवाई की अगली तारीख तक उनसे संपर्क करने या उनके पास जाने से रोक दिया है। यह मामला तब सामने आया जब सपना महिला कोर्ट पहुंचीं और आरोप लगाया कि उनके पति ने कई बार उनके साथ मारपीट की और सार्वजनिक रूप से हंगामा किया। उन्होंने पहले कोर्ट को बताया था कि वह अपना घर छोड़कर अलग रहने लगी हैं और उन्होंने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है।

Related Topic:#Dharmendra

और पढ़ें