logo

ट्रेंडिंग:

500 करोड़ की ठगी में डायरेक्टर अरेस्ट, 32nd माइलस्टोन अवेन्यू का मामला क्या है?

हरियाणा के गुरुग्राम में करोड़ों रुपये की ठगी का एक मामला सामने आया है। 32 अवेन्यू कंपनी के डायरेक्टर पर लालच देकर निवेश करवाने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोप को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Dhurv Dutt Sharma

ध्रुवदत्त शर्मा गिरफ्तार, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में 500 से 1000 करोड़ रुपये की ठगी का एक मामला सामने आया है। कई निवेशकों ने 32 माइलस्टोन एवेन्यू के डायरेक्टर ध्रुवदत्त शर्मा पर ठगी का आरोप लगाया था। आरोप है कि ध्रुवदत्त ने कई निवेशकों को लाखों के रेंटल रिटर्न देने रा वादा कर उन्हें फंसाया और करोड़ों रुपये ठग लिए। इस मामले में अब गुरुग्राम पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने 36 निवेशकों के बयान दर्ज कर लिए हैं। 

 

जांच अधिकारियों ने निवेशकों से की गई पूछताछ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निवेशकों ने पुलिस को वह सभी दस्तावेज दिए हैं जिनमें उन्हें हर महीने रेंटल इनकम का वादा किया गया था और यह इनकम एक या दो साल में बंद हो गई थी। निवेशकों ने पुलिस को एग्रीमेंट, बैंक स्टेटमेंट्स समेत कई दस्तावेज दिए। अब इस मामले की जांच की जा रही है और इससे संबंधित सभी शिकायतकर्ताओं से पूछताछ की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: बंगाल की वोटर लिस्ट पर काले बादल! CEO ने चुनाव आयोग से 7 दिन की मोहलत मांगी

क्या है पूरा मामला?

32 माइलस्टोन एवेन्यू कंपनी के डायरेक्टर पर आरोप है कि उसने सेक्टर 15 में स्थित एक बिलडिंग की एक यूनिट का सेल एग्रीमेंट करवाया। इस संबंध में ट्राम वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड ने 32 माइलस्टोन विस्टास प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। शिकयतकर्ता ने दावा किया कि कंपनी ने यूनिट नंबर 24 को तो 2.5 करोड़ में बेचने का ऑफर दिया था लेकिन पेमेंट करने के बाद भी ट्रांसफर नहीं किया दया। बाद में जब जांच हुई तो पता चला कि उसी प्रॉपर्टी को 25 अन्य लोगों को बेच दिया।

 

ध्रुवदत्त शर्मा पर आरोप है कि उसने बेहतर रिटर्न का लालच देकर कई निवेशकों को निवेश के लिए तैयार कर लिया था। निवेश करने के बाद निवेशकों को कोई रिटर्न नहीं दिया गया और करोड़ों रुपये का गबन कर लिया गया। 

मुख्य आरोपी गिरफ्तार 

इस मामले में पुलिस ने अब मुख्य आरोप ध्रुवदत्त शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारियों ने बताया कि नई शिकायतों को पांच मौजूदा शिकायतों के साथ जोड़ा जा रहा है क्योंकि वे सभी एक ही मामले से जुड़ी हुई हैं। आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार, पीड़ितों की संख्या 500-1000 के बीच जा सकती है, जिसमें हर पीड़ित से 1 से 2.5 करोड़ के बीच ठगी हुई है। कुल मिलाकर यह मामला 500 से 1000 करोड़ रुपये की ठगी का है।

 

गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में ईडी से मनी लॉन्ड्रिंग के नजरिए से जांच करने का अनुरोध भी किया है। EOW ने बताया कि उन्होंने ED को इस मामले में सूचित कर दिया है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि निवेशकों के पैसे को किसी मनी लॉन्ड्रिंग या अवैध लेन-देन में तो नहीं इस्तेमाल किया गया। 

 

यह भी पढ़ें: नाबालिग छात्रा पर थी गलत नजर तो लोगों में मुंह में कालिख पोतकर घुमाया

पूछताछ जारी

इस मामले में पुलिस अब ध्रुवदत्त शर्मा से पूछताछ कर रही है। गुरुग्राम पुलिस ने बताया, 'शुरुआती जांच के दौरान आरोपी ध्रुवदत्त शर्मा ने खुलासा किया कि उन्होंने और उनके साथियों ने 2021 में 32 माइलस्टोन बिल्डिंग की पहली मंजिल के लिए 2.5 करोड़ रुपये का सौदा तय किया था।' पुलिस अब आरोपी के अन्य संभावित साथियों की पहचान, ठगी की गई राशि की बरामदगी, संबंधित दस्तावेजों की रिकवरी तथा अन्य मामलों के बारे में पूछताछ की जा रही है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap