पंजाब के अमृतसर में रहने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू का मर्डर हुआ। इस मर्डर केस को लेकर गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने दावा किया कि उन्होंने ही हत्या कराई। मैड संधू पर बाइक सवार दो अज्ञात आरोपियों ने गोली चलाई और फरार हो गए। गोली लगते ही मैड संधू खून से लथपथ हो गए। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद गैंगस्टर ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जहां उन्होंने बताया कि मैड संधू की हत्या उन्होंने कराई थी। इस हत्याकांड को लेकर पुलिस की जांच-पड़ताल जारी है।
पुलिस के अनुसार यह वारदात शनिवार की शाम को लगभग 6 बजे हुई थी। जब बीच सड़क पर दो अज्ञात आरोपियों ने मैड संधू पर गोलियां चलाईं। जिसके बाद मैड संधू को अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले मैड संधू की मौत हो चुकी थी। पुलिस को जैसे ही इस घटना के बारे में पता चला, वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और गोली चलाने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गए। यह तलाश अभी भी जारी है।
यह भी पढ़ें: 'मोदी ने किया काम, जनता उन्हें बार-बार चुना', सम्राट चौधरी ने की PM की तारीफ
कौन थें मैड संधू ?
मैड संधू का पूरा नाम मधुसूदन था। जो इंस्टाग्राम पर मेकअप, फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो बनाते थे। इसके साथ मैड संधू ने कुछ पंजाबी फिल्मों में भी काम किया था। इसके साथ ही मैड संधू ने अपनी पहचान नहीं छिपाई। वह सोशल मीडिया पर खुलकर बताते थे कि वह गे हैं। वह सोशल मीडिया पर LGBTQ समुदाय से जुड़े मुद्दों को लेकर खुलकर अपनी राय रखते थे।
सोशल मीडिया पर मैड संधू की रील को देखने के बाद कई लोग उनकी सराहना करते थे, जबकि कई लोग उन्हें ऑनलाइन ट्रोल भी करते थे। इसके बावजूद मैड सिंघू ने हिम्मत नहीं हारी और सोशल मीडिया पर मेकअप से जुड़े वीडियो शेयर करते गए।
यह भी पढ़ें: 'प्रेमानंद महाराज के आश्रम जा रही हूं', कहकर घर से निकली महिला हुई लापता
क्या गोल्डी ढिल्लों ने कराई हत्या?
मैड सिंघू हत्याकांड को लेकर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जहां गोल्डी ने बताया, 'मैड संधू की हत्या हुई, उसके जिम्मेदार मैं हूं। यह हमारी नई जेनरेशन खराब कर रहा था।' इस दावे से साफ होता है कि गोल्डी को मैड संधू पसंद नहीं थे। हालांकि, इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि यह हत्या किसने कराई है। फिलहाल इस दावे को लेकर भी पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।