पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनकी कैबिनेट में दिलीप घोष शामिल हुए हैं। वह राज्य बीजेपी के आक्रामक चेहरों में शामिल रहे हैं। जब बीजेपी 3 विधायकों वाली पार्टी थी, 77 विधायकों तक पहुंचाने वाले नेताओं में दिलीप घोष की गिनती होती है। दिलीप घोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहे हैं।
अग्निमित्रा पॉल को भी शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट में शामिल किया गया है। उन्हें भी सरकार में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। साल 2020 के बाद से ही वह पश्चिम बंगाल की चर्चित महिला नेताओं में शामिल रही हैं। साल 2019 में वह बीजेपी में शामिल हुईं और बीजेपी की बड़ी नेताओं में गिनी जाती हैं। वह बीजेपी टॉप महिला नेताओं में भी शुमार हैं।
आशोक कीर्तनिया को भी कैबिनेट में जगह मिली है। वह बनगांव उत्तर से विधायक हैं। लगातार दो बार से विधायक चुने जा रहे हैं। बीजेपी के चर्चित नेताओं में शुमार हैं। अब शुभेंदु कैबिनेट का हिस्सा हैं। वह मतुआ समुदाय से आते हैं। क्षुदीराम टुडु को भी कैबनेट में जगह मिली है। वह सरकारी शिक्षक रहे हैं, अब राजनीति में हैं। रानीबांध से विधायक चुने गए हैं। निशीथ प्रमाणिक भी पश्चिम बंगाल कैबिनेट में मंत्री बने हैं।