logo

ट्रेंडिंग:

CM धामी को नेपाली बताने वाला संत जेल क्यों पहुंच गया?

स्वामी दिनेशानंद भारती को रुड़की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि वह जमीन घोटाले में शामिल है।

Swami Dineshanand

स्वामी दिनेशानंद भारती। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नेपाली मूल का बताने वाले विवादित संत स्वामी दिनेशानंद भारती को रुड़की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिनेशानंद को जमीन धोखाधड़ी के एक केस में गिरफ्तार किया गया है। पुष्कर सिंह धामी पर विवादित बयान देने वाले संत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

स्वामी दिनेशानंद का आश्रम रुड़की के पास है। वह हरियाणा के सोनीपत के रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि उस पर जमीन कब्जाने वाले रैकेट को चलाने का आरोप है। अलग-अलग पुलिस थानों में उसके खिलाफ केस दर्ज हुए हैं। 

दिनेशानंद भारती की गिरफ्तारी को राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि पुष्कर सिंह धामी पर विवादित बयान देने की वजह से उसकी गिरफ्तारी हुई है। उसके खिलाफ जून 2024 में ही केस दर्ज हुआ है। 

नफरत फैलाने-जमीन कब्जाने के हैं आरोप
दिनेशानंद की गिरफ्तारी अप्रैल 2022 में भी एक बार हुई थी। उस पर हरिद्वार में हुए धर्म संसद में नफरती भाषण देने के आरोप भी हैं। एक महीने बाद ही उसे जमानत मिल गई थी। वह शंकर मठ का पीठाधीश्वर भी है। उसका आश्रम रुड़की के पास टोडा कल्याणपुर गांव में है।

यह भी पढ़ें: 9 घंटे नहीं 36 मिनट में दूरी तय! केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट को मंजूरी

सीएम धामी को बताया था नेपाली
वह बीजेपी के कई कार्यक्रमों में पहले भी नजर आ चुका है। उसने 2 दिन पहले रुड़की में हुए एक बीजेपी के इवेंट के दौरान कहा था कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेपाली मूल के हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। उसकी गिरफ्तारी पर उत्तराखंड में जमकर हंगामा हो रहा है। 

पुलिस हिरासत में दिनेशानंद।



क्या कह रहे हैं लोग?
सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि उनकी सीएम धामी की आलोचना करने की वजह से गिरफ्तारी हुई है। बीजेपी सरकार विरोधियो की जुबान दबा रही है। एक तबका गिरफ्तारी को सही भी बता रहा है।



कौन है दिनेशानंद भारती?
पुलिस के मुताबिक दिनेशानंद भारती भूमाफियाओं का गैंग चलाता है। उसका ड्राइवर अजय राज, नूर हसन और जोगेंद्र उसकी गैंग में शामिल हैं। गैंग उत्तराखंड के बाहर रह रहे लोगों को निशाना बनाता है। वह लोगों को सस्ती दरों पर जमीनें दिलाने का दावा करता है।


यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: एक बयान ने ली नेता जी की कुर्सी!


किस केस में हुई है गिरफ्तारी?

9 जून 2024 को उसके खिलाफ सतवीर सिंह नाम के एक शख्स ने केस दर्ज कराया। वह सोनीपत का रहने वाला है। कोतवाली सिविल लाइंस, रुड़की में दर्ज FIR के मुताबिक स्वामी भारती ने उससे 9 लाख रुपये लिए और जमीन बेचने का वादा किया। जमीन नहीं मिली तो पीड़ित ने पैसे मांगे। उसने पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। उत्तराखंड पुलिस का स्वामी भारती की गिरफ्तारी पर कहना है कि उसके खिलाफ जांच चल रही थी। अब उसके सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap