logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'न मर्द पहचान में आ रहे, न औरतें...', विवेक विहार के चश्मदीदों की आपबीती

दिल्ली के शाहदरा में एसी फटने से लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत हो गई और अब DNA टेस्ट से उनकी पहचान की जाएगी।

Delhi Fire case

विवेक विहार में अपनों को गंवाने वाला एक परिवार। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार फेज-1 इलाके में रविवार तड़के एक चार मंजिला मकान में बहुत भीषण आग लग गई। यह आग इतनी खतरनाक थी कि इसने देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया और इसमें 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि अंदर मौजूद लोगों को भागने तक का रास्ता नहीं मिला और शवों की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई है कि उनकी पहचान कर पाना अब एक बड़ी चुनौती बन गया है। 

 

स्थानीय पार्षद पंकज लूथरा ने बताया कि मौके पर जो शव मिले हैं उन्हें देखकर यह अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो रहा है कि वे किसी पुरुष के हैं या महिला के। अब प्रशासन ने निर्णय लिया है कि इन सभी शवों का DNA टेस्ट करवाया जाएगा, ताकि यह साफ हो सके कि मरने वाले लोग असल में कौन थे।  

 

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के जंगल में IED ढूंढ रहे थे जवान, तभी फटा बम, 3 शहीद

नगर पार्षद पंकज लूथरा ने क्या कहा?

पंकज लूथरा ने बताया, 'सूचना मिलते ही मैं तुरंत मौके पर पहुंचा और सीधा ऊपर की मंजिलों पर गया। दूसरी मंजिल के पिछले हिस्से में पांच शव मिले और एक शव पीछे की तरफ ही था। इसके अलावा तीन शव सबसे ऊपर वाली मंजिल पर मिले हैं। अभी यह बताना बिल्कुल मुमकिन नहीं है कि कौन पुरुष है और कौन महिला। जब तक डीएनए टेस्ट नहीं होगा, हम पीड़ितों की पहचान नहीं कर पाएंगे। अभी तक 9 शवों की पुष्टि हुई है। लोग कह रहे हैं कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी लेकिन अभी तक पक्के तौर पर कुछ भी साफ नहीं है।'

'अचानक तेज धमाका और फिर सब राख'

इलाके में रहने वाले रोहित ने बताया कि यह सब कैसे हुआ। उन्होंने कहा, 'अचानक एयर कंडीशनर (AC) में एक बहुत ही जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई।' रोहित के मुताबिक AC ब्लास्ट के बाद आग इतनी तेजी से बढ़ी कि जो लोग अंदर सो रहे थे उन्हें अपनी जान बचाने के लिए बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला।   

'खिड़कियां तोड़कर बचाई लोगों की जान'

पड़ोसी चरणजीत सिंह ने बताया, 'हादसे के समय जो लोग मकान के पिछले हिस्से में थे, वे किसी तरह वहां से सुरक्षित निकल आए। लेकिन कई परिवार और छोटे बच्चे बिल्डिंग के अंदर ही फंसे रह गए थे।' उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दमकल की 10 से ज्यादा गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और खिड़कियों के जरिए कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें: तरबूज निकला बेकसूर! मुंबई में एक ही परिवार में हुई 4 मौतों ने पुलिस को उलझाया

DCP ने क्या कहा?

शाहदरा के DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान मलबे से एक-एक करके शव निकाले गए, जिससे मृतकों की संख्या 9 तक पहुंच गई। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि पता चल सके कि आग लगने की असली वजह क्या थी और क्या इसमें किसी की कोई लापरवाही थी।  


और पढ़ें