logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'गर्लफ्रेंड बनाओ, शादी करो, प्रेग्नेंट करके मत छोड़ो', आनंदीबेन पटेल ने दी नसीहत

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान लड़कों को सलाह दी कि गर्लफ्रेंड बनाना गलत नहीं है, लेकिन किसी लड़की को प्रेग्नेंट करके उसे छोड़ देना गलत है।

Governor Anandiben Patel

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ के एक निजी कॉलेज के सातवें दीक्षांत समारोह में युवाओं खासकर लड़कों को एक नसीहत दी हैं। उन्होंने लड़कों से अपील की है कि वे रिश्तों में पूरी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि आप किसी को अपनी गर्लफ्रेंड बना रहे हैं उसमें कोई गलत बात नहीं है लेकिन उन्हें प्रेग्नेंट करके छोड़ना गलत बात है। 

 

उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को यह सोचना चाहिए कि वे किसी से कोई वादा करने से पहले उसके परिणामों को समझें। साथ ही लड़कों से अपील की है कि वे रिश्तों में पूरी जिम्मेदारी निभाएं। 

 

यह भी पढ़ें: बिहार में BJP ने चला बड़ा दांव, अरविंद शर्मा को प्रत्याशी बना बदले समीकरण

राज्यपाल ने क्या कहा?

दीक्षांत समारोह में बोलते हुए उन्होंने आज की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, 'मैं कोई विरोधी नहीं हूं कि गर्लफ्रेंड न हो। लेकिन जब आप गर्लफ्रेंड बनाते हो और वादा करते हो कि शादी करोगे तो आपको वादा निभाना चाहिए। कुछ आय जेनेरेट करो। उसका लालन-पालन कर सको। ऐसे आत्मनिर्भर बनो इसके बाद आप उस बच्ची से विवाह कर सकते हो।' 

 

आगे उन्होंने कहा, 'आप शादी नहीं करते हैं। फिर 13-14 साल की बच्चियों को प्रेग्नेंट बनाकर छोड़ देते हो। ये गलत बात है। यह बिल्कुल नहीं होना चाहिए।' उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे मामलों को रोकने के लिए कई कदम उठा रही हैं लेकिन समाज को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

गुजरात में हुए एक पहल को किया याद

कार्यक्रम में बोलते हुए राज्यपाल ने गुजरात में अपने मुख्यमंत्री काल में शुरू की गई एक पुरानी योजना को भी याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने शादियों या समारोहों में होने वाले फालतू खर्च को बचाकर उसे समाज कल्याण में लगाने की पहल की थी। इसके तहत आंगनवाड़ी के गरीब बच्चों को चना और गुड़ खिलाने की व्यवस्था शुरू की गई थी।

पहले भी दे चुकी है इस तरह का बयान

जुलाई 2026 में बलिया में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उन्होंने महिलाओं को लिव-इन रिलेशनशिप से दूर रहने की सलाह दी थी। एक बार कानपुर के एक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी उन्होंने महिलाओं की पारिवारिक और सामाजिक भूमिका को लेकर अपनी बात रखी थी। उन्होंने तब यह भी कहा था कि महिलाओं को पढ़ाई और करियर के साथ-साथ घर-परिवार संभालना भी आना चाहिए। लड़कियों को शादी के बाद अपनी पढ़ाई नहीं छोड़नी चाहिए।

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें