logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बदल गई दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी टाइमिंग, LG का आदेश

उपराज्यपाल ने नए आदेश में कहा है कि निगम के जो अधिकारी सुबह 8:30 से शाम 5 बजे तक ड्यूटी करते थे वो अब 9 बजे 5:30 बजे ड्यूटी करेंगे।

delhi govt new office timings

वीके सक्सेना। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी की टाइमिंग बदल गई है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सोमवार को ड्यूटी की टाइमिंग बदलने का आदेश दिया। उन्होंने आदेश में कहा है कि दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी के समय में बदलाव किया जाएगा। सरकारी आदेश के मुताबिक, दिल्ली सरकार के अधिकारी जो पहले 10 बजे से 6:30 बजे तक ड्यूटी करते थे वो अब 9: 30 बजे दफ्तर में पहुंचेंगे और 6 बजे तक ड्यूटी करेंगे।

 

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने यह आदेश राजधानी में प्रदूषण को लेकर दिया है। दिल्ली में बीते कुछ दिनों में बारिश की वजह से प्रदूषण का स्तर काफी कम हुआ है, जिसकी वजह से ये नया आदेश दिया गया है। दरअसल, कुछ महीने पहले जब दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया था तो सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के ड्यूटी का समय बदला गया था।

 

यह भी पढ़ें: BJP नेता के भाई की फैक्ट्री में कट रही थीं चोरी की गाड़ियां, गिरफ्तार

 

नए ड्यूटी का समय क्या होगा?

 

उपराज्यपाल ने नए आदेश में कहा है कि निगम के जो अधिकारी सुबह 8:30 से शाम 5 बजे तक ड्यूटी करते थे वो अब 9 बजे 5:30 बजे ड्यूटी करेंगे। बता दें कि पिछले साल नवंबर में दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री आतिशी ने सरकारी कर्मचारियों के ऑफिस की टाइमिंग में प्रदूषण को देखते हुए बदलाव किया था।

 

पहले ये थी ड्यूटी टाइमिंग

 

सीएम आतिशी ने एमसीडी के कर्मचारियों का समय सुबह 8:30 से शाम 5 बजे, केंद्र सरकार के दफ्तरों की टाइमिंग सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे और दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के दफ्तर का समय सुबह दस बजे से शाम 6.30 तक कर दिया था।

 

यह भी पढ़ें: 'देखता हूं कैसे जिंदा घर जाएगी', कोर्ट में महिला जज को दे डाली धमकी

 

दिल्ली में वायु प्रदूषण

 

बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली में प्रदूषण का स्तर पहले से काफी बेहतर श्रेणी में है। रविवार शाम को दिल्ली का AQI मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया था। शहर में शाम के समय एक्यूआई 140 रहा। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Related Topic:#Delhi Government

और पढ़ें