logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सिलिंडर की मारामारी, लंबी कतार, बुजुर्ग को आ गया हार्ट अटैक, गई जान

पंजाब के बरनाला में गैस के लिए लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत हो गई और कई शहरों में सिलेंडर की सरेआम लूटपाट शुरू हो गई है।

AI Generated Image

लंबी लाइन, Photo Credit: AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

पंजाब के बरनाला जिले में एक बुजुर्ग व्यक्ति अपने घर के लिए सिलेंडर लेने गैस एजेंसी पहुंचे थे। लाइन लंबी थी इसलिए वह काफी समय तक उन्हें कड़ी धूप में खड़ा रहना पड़ा। भीषण गर्मी और भारी भीड़ के बीच वह लगभग दो घंटे से लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मिडिल-ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण पंजाब और चंडीगढ़ में रसोई गैस की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित है। हालात इतने खराब हैं कि लोग घरेलू गैस के लिए सड़कों पर उतर आए हैं और कई जगह सिलेंडर की लूटपाट और छीना-झपटी हुई है।

 

अमृतसर में स्थित देश भगत गैस एजेंसी के बाहर गैस न मिलने के कारण जनता का सब्र टूट गया। यहां सिलेंडर की तलाश में आई एक बुजुर्ग महिला एजेंसी के बाहर ही फूट-फूटकर रोने लगी। इसके अलावा एजेंसी पर ग्राहकों और मैनेजर के बीच तीखी झड़प और बहस हुई। गैस की किल्लत से महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं।

 

यह भी पढ़ें: नोएडा की फैक्ट्री में भीषण आग, 30 मजदूर झुलसे, खिड़कियों से कूदे लोग

लुधियाना गैस सिलेंडर की लूट

लुधियाना के शांति नगर इलाके में एक हैरान करने वाली घटना हुई। यहां एक व्यक्ति जब अपनी साइकिल पर गैस सिलेंडर लेकर घर जा रहा था तभी मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उससे सरेआम सिलेंडर छीन लिया और फरार हो गए। इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में डर है कि अब सिलेंडर लेकर घर जाना भी सुरक्षित नहीं रहा।

 

जालंधर और आसपास के इलाकों में गैस कंपनियों के सर्वर क्रैश होने की वजह से भारी समस्या है। उपभोक्ताओं को सिलेंडर डिलीवरी के मैसेज तो मिल रहे हैं लेकिन हकीकत में सिलेंडर घर नहीं पहुंच रहा। ट्रैफिक बढ़ने के कारण सर्वर डाउन है, जिससे बुकिंग के लिए जरूरी ओटीपी भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: 'मैंने रोल नंबर चेक ही नहीं किया', IAS बनने का दावा करने वाली शिखा ने मानी गलती

सीएम ने दिए सख्त आदेश

इस पूरे संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के सभी जिलों के डीसी को सख्त निर्देश दिए हैं जो भी दुकानदार या एजेंसी गैस की जमाखोरी या कालाबाजारी करेगी, उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई होगी। सरकार ने ऑप्शनल व्यवस्था करने का दावा किया है और जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।


और पढ़ें