तमिलनाडु में मतदाता सूची के विशेष गहन संसोधन (SIR) के बाद 97,37,832 लोगों के नामों को हटाया गया है। यह जानकारी शुक्रवार को तमिलनाडु की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने दी। अब तमिलनाडु की ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में 5 करोड़ 43 लाख कुल मतदाता हैं। इनमें 2.77 करोड़ पुरुष और 2.66 करोड़ महिला मतदाता हैं। हालांकि एसआईआर के पहले कुल वोटर्स की संख्या 6.41 करोड़ थी।
तमिलनाडु के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक 19 दिसंबर तक 6.41 करोड़ वोटर्स में से 5.43 करोड़ मतदाताओं ने अपने एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करवा दिए हैं। यह एसआईआर के पहले चरण में जबरदस्त भागीदारी को दर्शाता है। वास्तविक वोटर्स 19 दिसंबर से 18 जनवरी 2026 तक अपना दावा और आपत्ति दर्ज कराकर सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ढाका से चटगांव तक हिंसा, बांग्लादेश में उस्मान हादी की मौत के बाद क्या हो रहा?
26.9 लाख मृत वोटर मिले
चुनाव आयोग के मुताबिक पलायन करने वाले 66.4 लाख लोगों का नाम हटाया गया है। इसके अलावा 26.9 लाख मृत वोटर मिले हैं। उनके भी नामों को हटाया गया है। वहीं 3.98 लाख वोटर्स के नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज मिले हैं।
आज हमारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 5,43,76,755 मतदाता हैं। इनमें 2,77,6332 महिला, 2,66,63,233 पुरुष और 7,191 थर्ड जेंडर हैं। 4,19,355 दिव्यांग। हमारे पास बड़ी संख्या में स्वयंसेवक थे। इनमें अलग-अलग विभाग के सरकारी कर्मचारी थे। इन सभी ने बीएलओ के अलावा सहायता की। बीएलए भी जमीनी स्तर पर मदद पहुंचा रहे थे। अर्चना पटनायक, तमिलनाडु की मुख्य चुनाव अधिकारी।
यह भी पढ़ें: 'हर तरफ हमारी सेना आगे बढ़ रही, यूक्रेन पीछे हट रहा', पुतिन का दावा
कब आएगी यूपी की ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट?
चुनाव आयोग बिहार के बाद 12 राज्यों में एसआईआर कर रहा है। इसमें 51 करोड़ मतदाताओं को शामिल होना है। 11 दिसंबर को चुनाव आयोग ने यूपी समेत छह राज्यों में एसआईआर की तारीख बढ़ा दी थी। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार को 23 अगस्त और उत्तर प्रदेश को 31 अगस्त को अपनी ड्रॉफ्ट मतदाता सूची जारी करनी है।
गुजरात और तमिलनाडु की ड्रॉफ्ट सूची जारी करने की आखिरी तारीख 19 दिसंबर थी। शुक्रवार यानी आज तमिलनाडु और गुजरात की ड्रॉफ्ट मतदाता सूची जारी हो गई है। गुजरात की मतदाता सूची से करीब 73.7 लाख नामों को हटाया गया है। मंगलवार यानी 16 दिसंबर को चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, गोवा, राजस्थान पुडुचेरी और लक्षद्वीप की ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट जारी की थी।