logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं कटिहार की DPO रूबी, जिनके कई ठिकानों पर EOU ने एक साथ की छापेमारी?

बिहार के कटिहार की डीपीओ रूबी कुमारी के कई ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई ने छापेमारी की। मामला आय से अधिर संपत्ति का बताया जा रहा है।

Rubi  Kumari

रूबी कुमारी , Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के कटिहार जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्थिक अपराध इकाई ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने किशनगंज में पदस्थापित डीपीओ रूबी कुमारी के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। आर्थिक अपराध की इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

 

जानकारी के मुताबिक, आर्थिक अपराध की टीम कटिहार स्थित उनके दो ठिकानों के अलावा किशनगंज में उनके किराये के मकान और पटना में भी छापेमारी कर रही है। सुबह से ही आर्थिक अपराध की कई टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी में जुटी हैं।

 

यह भी पढ़ें: अमेरिकी मिड टर्म चुनाव 2026: किन उम्मीदवारों पर टिकी है अमेरिकी सियासत?

क्या है मामला?

बताया जा रहा है कि डीपीओ रूबी कुमारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर आर्थिक अपराध इकाई ने गुप्त जांच शुरू की। जांच में शिकायत सही पाई गई और आय से काफी अधिक संपत्ति का पता चला। इसके बाद आर्थिक अपराध ने कोर्ट से सर्च वारंट लिया और एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की।

 

आर्थिक अपराध सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी कटिहार में रूबी के दो आवासों पर, किशनगंज में उनके किराये के मकान पर और पटना स्थित एक ठिकाने पर एक साथ की जा रही है। टीम के साथ स्थानीय पुलिस भी मौजूद है। सभी ठिकानों पर दस्तावेजों और संपत्ति की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि रूबी पूर्व में कटिहार में डीपीओ के पद पर पदस्थापित थीं, जबकि वर्तमान में उनकी तैनाती किशनगंज जिले में है। कटिहार में डीपीओ रहते हुए ही उन पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे थे।

कौन हैं रूबी कुमारी?

रूबी बिहार शिक्षा सेवा की अधिकारी हैं। वह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी यानी DPO के पद पर कार्यरत हैं। वह कटिहार में लंबे समय तक DPO के पद पर रही हैं। इस दौरान उन पर कई तरह के वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे थे। वर्तमान में वह किशनगंज में DPO के पद पर पदस्थापित हैं। फिलहाल छापेमारी के दौरान कितनी संपत्ति और कौन-कौन से दस्तावेज बरामद हुए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

 

सूत्रों के अनुसार, छापेमारी में कई अहम दस्तावेज, बैंक खातों की जानकारी, जमीन के कागजात और नकदी मिलने की बात सामने आ रही है। हालांकि आर्थिक अपराध की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

 

यह भी पढ़ें: 'पंजाब विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा असर', हवारा को शिफ्ट करने की मांग पर टली सुनवाई

प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

आर्थिक अपराध की इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। जिले के कई अधिकारी इस कार्रवाई के बाद सकते में हैं। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग में DPO एक अहम पद होता है और इस पद पर रहते हुए कई योजनाओं के पैसे का लेन-देन होता है। सूत्रों के अनुसार, आर्थिक अपराध को गुप्त सूचना मिली थी कि किशनगंज की DPO रूबी ने अपनी आय से कई गुना अधिक संपत्ति अर्जित की है। उनके पास कई जगहों पर जमीन, मकान और फ्लैट हैं। साथ ही बैंक खातों में भी लाखों रुपये जमा हैं।

 

 शिकायत मिलने के बाद आर्थिक अपराध ने उनकी संपत्ति की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि उनकी आय और संपत्ति में काफी अंतर है। इसके बाद आर्थिक अपराध ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया और कोर्ट से सर्च वारंट लेकर छापेमारी शुरू कर दी। सबकी निगाहें आर्थिक अपराध की जांच और आधिकारिक खुलासे पर टिकी हैं। देखना होगा कि छापेमारी में क्या कुछ निकलकर सामने आता है।

Related Topic:#bihar news

और पढ़ें