logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ससुराल गया था पति, पत्नी के घर वालों ने पेड़ में बांधकर पीटा

ओडिशा में पति-पत्नी के विवाद में मायके वालों ने पति को पेड़ से बांधकर खूब पीटा और फिर पूरी रात उसे पेड़ से ही बांधे रखा। पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है।

Family Dispute

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: Grok

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पति-पत्नी के बीच अक्सर विवादों की खबरें आती रहती हैं लेकिन कई बार यह पारिवारिक विवाद बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। ओडिशा के गजपति जिले में भी पति-पत्नी के विवाद में पति को पेड़ से बांधकर खूब पिटाई की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घरेलू विवाद में कोर्ट में केस चल रहा है और सुनवाई का इंतजार कर रहे शख्स को उसके ससुराल वालों ने बेरहमी से पीटा। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पिटाई के बाद कथित तौर पर पीड़ित को पूरी रात पेड़ से बांधकर ही छोड़ दिया गया था। 

 

पीड़ित की पहचान जलंता बलियार सिंह के तौर पर हुई है। उसका आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उसे पेड़ से बांधकर पीटा और फिर पूरी रात पेड़ से बांधकर छोड़ दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जलंता ने अपनी पत्नी सुभद्रा मालबिसोये से पहले मारपीट की थी, जिसके बाद वह मायके चली गई थी औक कोर्ट में केस चल रहा था। 

 

यह भी पढ़ें: 'उम्मीद थी कि 15 अगस्त को...', पूर्ण राज्य के दर्जे पर बोले अब्दुल्ला

क्या है मामला

पीड़ित व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी के साथ कथित तौर पर मारपीट की थी, जिसके बाद वह अपने मायके चली गई थी। इसके बाद पंचायत में सुनवाई हुई तो उसकी पत्नी को कुछ महीनों तक मायके में रहने के लिए कहा गया। यह करीब एक साल पहले की बात है। एक साल से वह महिला अपने मायके में ही रह रही है। दोनों के बीच कोर्ट में केस चल रहा है और पति अगली सुनवाई का इंतजार कर रहा था। 

 

कोर्ट में अभी केस चल ही रहा था कि गुरुवार को युवक अपने ससुराल वाले गांव में स्थित एक किराने की दुकान पर सामान खरीदने गया था और यहीं पर उसकी मुलाकात उसके ससुराल वालों से हो गई। दोनों पक्षों के बीच वहीं पर ही बहस शुरु हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि बात मारपीट तक पहुंच गई। बहस के बीच ससुराल वालों ने उसे पेड़ से बांध दिया और जमकर पिटाई गई। इसके बाद उन्होंने पीड़ित को रातभर पेड़ से बंधा हुआ छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: 100 में से 30 नंबर भी नहीं, फिर भी बन गए डॉक्टर; त्रिपुरा में नया बवाल

गांव वालों ने की शिकायत

इस घटना के बाद अगली सुबह गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम गांव पहुंची और गांव आकर उन्होंने पीड़ित को छुड़वाया और पूर मामले की जांच शुरू कर दी। इस घटना की जो वीडियो वायरल हो रही है उस वीडियो के आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा है। 

Related Topic:#Odisha News

और पढ़ें