logo

ट्रेंडिंग:

बिहार: गया में डॉक्टर पर जानलेवा हमला, बेटे से चल रहा संपत्ति विवाद

बिहार के गया जिले में मशहूर डॉक्टर तपेश्वर प्रसाद सिंह पर कुछ बदमाशों ने गोली चला दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Crime

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: Grok

बिहार के गया जिले के शेरघाटी इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मशहूर डॉक्टर तपेश्वर प्रसाद सिंह पर बदमाशों ने गोली चला दी। गोलीबारी की यह घटना शेरघाटी के शेखपुरा मोड पर हुई। जानकारी के अनुसार, मास्क लगाकर आए तीन बदमाशों ने डॉक्टर तपेश्वर प्रसाद सिंह पर गाली चलाई और फिर भाग गए। गोली डॉक्टर के चेहरे पर लगी है और इस घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर तपेश्वर का अपने बेटे शशि रंजन से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

यह घटना शनिवार यानी 19 जुलाई की सुबह करीब  8:30 बजे शेखपुरा मोड़ के पास हुई। इस घटना में बिहार स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड निदेशक प्रमुख रह चुके डॉक्टर तपेश्वर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।  इससे पहले भी छह महीने पहले डॉक्टर तपेश्वर के घर पर बमबाजी की घटना हुई थी। इस घटना के बाद उन्होंने अपने बेटे के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया था। इस घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस को शक है कि इस घटना के पीछे उनके बेटे का हाथ हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें: पटना: ICU में घुसकर कैदी चंदन मिश्रा को मारी गोली, वहीं हो गई मौत

पुलिस ने बरामद की पिस्टल

इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भागने में कामयाब रहे लेकिन उनकी एक पिस्टल घटनास्थल पर ही गिर गई। स्थानीय लोगों ने इस पिस्टल को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस का मानना है कि यह हमला भाड़े के गुंडों से करवाया गया है।

 

गया पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई है। यह टीम सीसीटीवी फुटेज और मौके पर मौजूद लोगों के बयानों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

हमले की वजह क्या?

छह महीने पहले डॉ. तपेश्वर सिंह के घर पर बमबाजी हुई थी। इस घटना के बाद उन्होंने अपने बेटे  डॉ. शशि रंजन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। उनका आरोप था कि संपत्ति विवाद के चलते उनके बेटे ने बमबाजी करवाई है। डॉ. तपेश्वर सिंह और उनके बेटे के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर काफी समय से कानूनी लड़ाई चल रही थी।

 

छह महीने पहले हुई घटना के बाद यह विवाद और तेज हो गया था, जिसके चलते पिता-पुत्र के रिश्ते में तनाव बढ़ गया था। हालांकि, अभी तक पुलिस ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है लेकिन पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap